होली पर रंग ही नहीं एप्प भी बरस रहे, आप भी लें मजा

आजकल सभी अपने फेस्टीवल्स को डिजिटली मना रहे हैं, तो फिर तो आप भी होली को डिजिटल तरीके से मना सकते हैं। तो आज हम यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे डिजिटल होली माना सकते हैं।

होली का त्योहार बस आने को है... और मार्केट से आपने गुलाल, पक्के रंग, पिचकारी, गुझिया, मिठाईयां, आदि सबकी तैयारी तो कर ही ली होगी। और हो भी क्यों ना.. हर साल मार्च के महीने में मनाया जाने वाला होली के त्योहार को सबको इंतज़ार जो होता है। रंगों के इस त्योहार में जमकर खाना, डांस और मस्ती होती है। लेकिन आज की दुनिया डिजिटल हो गई है और हमारी लाइफ भी इससे अछूती नहीं रही है। आजकल सभी अपने फेस्टीवल्स को डिजिटली मना रहे हैं, तो फिर तो आप भी होली को डिजिटल तरीके से मना सकते हैं। तो आज हम यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे डिजिटल होली माना सकते हैं।

कैसे मनाएं डिजिटल होली?

होली के दिन यानी मस्ती और माहौल के बीच आप अपने दोस्तों को डिजिटल या दूसरे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर विश कर सकते हैं। साथ ही आप अपने दोस्तों को डिजिटल फोटोज़ भेज सकते हैं और होली के विडियोज़ और सोंग्स भी भेज सकते हैं। होली पर ली गई अपनी तस्वीरों को फेसबुक या स्नैपचैट जैसी सोशल नेटवर्किंग एप्स पर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने दोस्तों की तस्वीरें को लाइक कर सकते हैं और उन पर कमेंट भी कर सकते हैं। 

होली वाले दिन हर कोई मौज-मस्ती करने में पीछे नहीं हटता। हर कोई होली के इस दिन का भरपूर आनंद लेना चाहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि डिजिटलाइज़ेशन के इस ज़माने में आपकी होली को और भी मनोरंजक बनाने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर होली की कई एप्स मौजूद हैं। आप होली से जुड़े कई एप्स को यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें से कुछ गेम्स ऐप्स हैं तो कोई फोटो ऐप्स हैं। इन गेमिंग ऐप्स पर आप होली खेल सकते हैं। इनमें से एक एप्प का नाम है होली गेम्स और अपनी तस्वीरों के साथ होली के कलरफुल फ्रेम लगाने के लिए एक एप्प है होली फ्रेम्स। यह एप्प एंड्रॉयड, विंडोज़ और ब्लैकबेरी जैसे कई प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है।

आइये नज़र डालते हैं होली की इन बेहतरीन एप्स पर-

1. होली फेस्ट- यह एप्प होली के सर्वश्रेष्ठ एप्लिकेशन में से एक है। इस एप्प से आप होली का महत्व, इतिहास, रिचुअल्स, होली के ट्रेडिशन, होली पूजन की विधि, आदि जैसी सभी जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप होली के वॉलपेपर डाउनलोड व शेयर भी कर सकते हैं। इस एप्प में होली एसएमएस की सुविधा भी है। यह एप्प गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड की जा सकती है।

  

2. होली शायरी- जी हां, त्योहारों पर हम सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाईयां भेजना पसंद करते हैं। ये एप्प आपको होली शायरी के कई ऑप्शन्स देता है, जिस पर क्लिक करके और जिस माध्यम से आप इसे भेजना चाहते हैं, उस पर क्लिक करके होली शायरियों (या संदेश) को दोस्तों, प्रियजनों व परिवार वालों को एसएमएस, वॉट्सएप्प, फेसबुक, ईमेल या चैट आदि के ज़रिये भेज सकते हैं।

3. होली लाइव वॉलपेपर-  यह एप्प आपको अपने स्मार्टफोन के लिए वॉलपेपर बनाने की सुविधा देती है। इस एप्प के ज़रिये आप लाइव बहता पानी और गुब्बारे वाले वॉलपेपर अपने फोन के स्क्रीन पर लगा सकते हैं। यह एप्प केवल एंड्रॉयड फोन्स के लिए ही उपलब्ध है। 

4. होली सोंग्स एप्प- होली का त्योहार नाच-गाने के बिना अधूरा है और इसी लिए होली के लिए खासतौर पर होली सोंग्स नाम का एक एप्प है। यहां आपको होली के गीतों की लंबी सूची मिल जाएगी जहां आप सुन सकते हैं... होली खेलें रघुवीरा... होली आयी रे कन्हाई... अंग से अंग लगाना और भी कई गाने। इसकी खास बात है कि ये एप्प चलाने के लिए इंटरनेट की भी आवश्यकता नहीं है। तो बेशक ये एप्प आपके जश्न में भरपूर रंग भर देगी।

5. हैप्पी होली वॉलपेपर- जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि ये एप्प स्पेशल होली वॉलपेपर के लिए है। यहां से आप कई सारे अच्छे रंगीन वॉलपेपर होली के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। यह वॉलपेपर पाने के लिए एक और एप्प है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

6. भारतीय व्यंजन एप्प- भला होली में नाच-गाना हो और स्वादिष्ट पकवान-मिठाईयां ना हों ऐसा भला कैसे हो सकता है। इस भारतीय व्यंजन एप्प के ज़रिये कई मशहूर शेफ जैसे विकास खन्ना, हरि नायक, संजय ठुम्दा जैसे शेफ से कई पकवान बनाना सीख सकते हैं। इस एप्प में 5000 से अधिक भरोसेमंद और व्यावहारिक खाना बनाने के वीडियोज़ हैं। इस एप्प के इस्तेमाल से होली के लिए विशेष रूप से व्यंजनों को तैयार किया जा सकता है।

7. होली एसएमएस एप्प- इस एप्प का उपयोग करके आप अपने करीबी और प्रियजनों को अंग्रेज़ी और हिंदी में कई एसएमएस के साथ होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इस एप्प में होली के लिए रंगीन एसएमएस मौजूद हैं। इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर पर 4 से ज्याद रेटिंग मिली हुई है और इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

- शैव्या शुक्ला

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़