लॉन्च से पहले सड़क पर Samsung Galaxy S26 Ultra! YouTuber ने फोन की Unboxing, फीचर्स लीक

एक यूट्यूबर ने Samsung Galaxy S26 Ultra को उसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही दुबई के बाजार से खरीदने का सनसनीखेज दावा किया है। यूट्यूबर ने लगभग 3 लाख रुपये की कीमत चुकाकर फोन के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जबकि कंपनी इसे 25 फरवरी 2026 को लॉन्च करने वाली है।
जब मार्केट में स्मार्टफोन लॉन्च हो जाता है, तो लोग सबसे पहले इसे जरुर खरीदते हैं। लेकिन आपने कभी सुना है कि लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन की ब्रिकी शुरु हो गई है। बता दें कि, Samsung Galaxy S26 Series का टॉप मॉडल Galaxy S26 Ultra मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसा एक फेमस यूटबर कह रहे हैं। KaroulSahil कह रहे हैं। उन्होंने लॉन्च पहले ही फोन खरीद लिया है। यूट्यूबर ने बताया कि मार्केट में लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy S26 Ultra फोन का स्टॉक आ गया है और वे इसे खरीद रहे हैं।
आपको बता दें कि, Samsung Galaxy Unpacked इवेंट इस 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इसमें Galaxy S26 Series के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए है। आइए आपको इसकी कीमत बताते हैं।
दुबई के इस मार्केट में मिल रहा फोन
एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में करौल साहिल ने बताया कि वे दुबई के डेरा मार्केट पहुंचे हैं, जहां दावा किया जा रहा है कि Galaxy S26 Ultra आधिकारिक लॉन्च से पहले ही मिल रहा है। वीडियो में उन्होंने वहां मौजूद सैमसंग स्टोर की झलक दिखाई और कहा कि जब फोन पहले से उपलब्ध है तो क्यों न इसे लॉन्च से पहले ही खरीदकर देखा जाए और इसकी खूबियों को परखा जाए।
3 लाख रुपये में मिल रहा है फोन
इसके बाद एक डिलीवरी बॉय उसको फोन देता है। वे फिर पूछते हैं क्या यह ओरिजनल गैलेक्सी S26 अल्ट्रा है तो डिलीवरी बॉय हां बोलता है। जब इसकी कीमत पूछते हैं, तो वह 12000 dirhams यानी लगभग 2,96,595 रुपये बताता है। इसके बाद उन्होंने दुबई करेंसी नहीं बल्कि डिलीवरी वाले को 3300 डॉलर देकर फोन ले लिया।
सिल्वर कलर का फोन कर रहे इस्तेमाल
फोन का पैकेजिंग बॉक्स पूरी तरह असली जैसा प्रतीत होता है। यूट्यूबर के एक्स अकाउंट पर इससे जुड़ी कई अन्य वीडियो भी दिखाई दे रही हैं, जिनमें वह डिवाइस को चलाते और उसकी विशेषताएं दिखाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों और क्लिप्स में इसका सिल्वर रंग वाला मॉडल नजर आता है। डिवाइस के बाईं ओर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर शामिल हैं। कुल मिलाकर इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव साफ तौर पर दिखाई नहीं देता।
25 फरवरी को लॉन्च होगा फोन
इसका मतलब यह है कि फोन लॉन्च होने से पहले ही इसे दुबई में खरीदा जा सकता जा सकता। कंपनी ने 25 फरवरी को ऑफिशियल सीरीज अनाउंस कर देगी। इवेंच रात 11.30 बजे शुरु होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के यूट्यूब चैनल पर होगी। अभी से सीरीज के प्री-ऑर्डर शुरु हो चुके हैं। अब आप फोन्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जमकर प्री-रिजर्व कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़















