Sikkim Travel Guide: मॉनसून में IRCTC का बड़ा तोहफा, मात्र ₹18,610 में सिक्किम और Darjeeling की सैर का मौका

Sikkim Travel Guide
Unsplash

IRCTC द्वारा अगस्त 2026 के लिए पेश किया गया सिक्किम सिल्वर टूर पैकेज यात्रियों को मानसून के दौरान किफायती दरों पर पूर्वोत्तर भारत के सौंदर्य का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है। विश्लेषण के अनुसार व्यक्तिगत बुकिंग की तुलना में यह पैकेज समूह यात्रा के माध्यम से परिवहन और आवास लागत में महत्वपूर्ण बचत सुनिश्चित करता है। आईआरसीटीसी सिक्किम टूर और बजट यात्रा जैसे कीवर्ड्स के साथ यह जानकारी पर्यटकों के लिए उपयोगी है।

क्या आप भी अगस्त में घूमने का प्लान बना रहे हैं। बरसात के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता। चारों तरफ हरियाली और सुकून भरा मौसम होता है। इस बीच, भारतीय रेलवे ने अगस्त 2026 के कई टूर पैकेज को लाइव किया है। इन पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह ही कि इनमें भारत के फेमस हिल स्टेशन, प्राकृतिक पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित कई जगहों पर घूमने का अवसर प्राप्त होगा। 

मानसून के दौरान शिमला, मनाली, दार्जिलिंग, ऊटी, मुन्नार और नैनीताल जैसी जगहों पर भी इन पैकेज के जरिए मस्त घूमा जा सकता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं मानसून के समय घूमने का शानदार पैकेज।

IRCTC के अगस्त टूर पैकेज से सिक्किम जाएं घूमने

बारिश के मौसम में सिक्किम का नजारा देखने लायक होता है। अगस्त के महीने में यदि आप भी सुंदर पहाड़ी और बदलों के बीच खोना चाहते हैं, तो आप सिक्किम टूर पैकेज जरुर बुक करें। यहां के खूबसूरत झरने, हरे-भरे पहाड़ और करीब से उड़ते हुए बादल आपको देखने को मिल जाएंगे। वैसे यह जगह प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है, इसके साथ ही यहां पर शांति काफी देखने को मिलती है।

पैकेज की डिटेल्स

- पैकेज का नाम SIKKIM SILVER

- पैकेज कोड: EHH121

- समय: 5 रातें/6 दिन

- पैकेज की शुरुआत: बागडोगरा / न्यू जलपाईगुड़ी

- डेस्टिनेशन (घूमने की जगहें): दार्जिलिंग / गंगटोक / कलिम्पोंग 

- पैकेज की शुरुआत: 03 अगस्त 2026

- यात्रा कैसे होगी? बस

सिक्किम टूर पैकेज फीस क्या है?

गौरतलब है कि सिक्किम में गाड़ियों का किराया काफी ज्यादा होता है, ऐसे में आप पैकेज से जाएंगी ,तो आपको काफी फायदा मिलेगा। इस पैकेज में आपको 5 रातें/6 दिन के लिए होटल, घूमना-खाना और इंश्योरेंस जैसी तमाम सुविधाएं इसमें शामिल है। वैसे आप अलग बुक करेंगी तो आपको काफी महंगा पड़ सकता है।

पैकेज फीस

- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति फीस ₹29,350 है।

- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति ₹22,700 है।

- 4 लोगों का ग्रुप: ₹22,500 प्रति व्यक्ति

- 6 लोगों का ग्रुप: ₹18,610 प्रति व्यक्ति

Deluxe कैटेगरी

- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर ₹37,350 प्रति व्यक्ति फीस होगी।

- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर ₹28,700 प्रति व्यक्ति फीस देनी होगी।

- 4 लोगों का ग्रुप: ₹30,500 प्रति व्यक्ति

-6 लोगों का ग्रुप: ₹26,610 प्रति व्यक्ति

सिक्किम पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

दरअसल, पिक-सीजन के मुकाबले प्रति व्यक्ति 8000 से 10,000 रुपये की सीधी बचत देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त कई जगहों के लिए परमिट बनवाना पड़ता है। इस पैकेज को बुक करने से ट्रांसपोर्ट और होटल का मैनेजमेंट टूर कंपनी करती है। इसलिए आपका समय और मेहनत दोनों ही बच जाएंगे।

- होटल प्रति व्यक्ति के अनुसार है।

- जहां भी आप इस पैकेज में घूमने जाएंगे, वहां आप शेयरिंग वाहन से जाएंगे।

- नाश्ता और रात का भोजन शामिल है।

- इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़