Holi Shopping Market: बजट में शॉपिंग के लिए Best हैं Delhi के ये बाजार, पिचकारी-रंग सब मिलेगा सस्ता!

होली की सस्ती शॉपिंग के लिए दिल्ली के सदर बाजार, चांदनी चौक और सरोजनी नगर जैसे बाजार बेहतरीन विकल्प हैं, जहां पिचकारी, रंग, कपड़े और मिठाइयां किफायती दामों में मिल जाएंगी। यह लेख आपको बताता है कि भीड़ और बढ़े हुए दामों से बचने के लिए इन बाजारों से सही समय पर खरीदारी कैसे करें।
होली का पर्व आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचें है। आपके भी घर में त्योहार की तैयारियां चल रही होंगी। लेकिन अभी तक आप ने होली की शॉपिंग नहीं की होगी। इसलिए यह लेख आपके लिए लेकर आए है। होली शॉपिंग के लिए अच्छे बाजार की तलाश में है, तो समय रहते हुए इन बाजारों में जल्दी शॉपिंग कर लें, वरना बाद में भीड़ हो जाएगी। अगर आप आखिरी समय तक के लिए बैठी हैं, तो इन मार्केट में रेट हाई और क्वालिटी भी अच्छी नहीं मिलेगी। इस दौरान लोग होली की शॉपिंग के लिए अच्छी मार्केट जरुर सर्च कर रहे होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि दिल्ली के सबसे बेस्ट बाजारों से सस्ता दाम में शॉपिंग कैसे करें।
सदर बाजार
इस रविवार, 1 मार्च को आप सदर बाजार में शॉपिंग करने जा सकते हैं। यहां पर आपको सुबह-सुबह सबसे बेस्ट पटरी बाजार में पहुंचकर सस्ते दाम में कई सारी चीजें खरीद सकते हैं। यहां पर आपको थोक रेट में कई चीजें मिल जाएगी। कार्टून थीम की पिचकारियां, बैकपैक वॉटर गन और स्पेशल स्प्रे जैसे आइटम सबसे सस्ते दाम में सारा आइटम मिल जाएगा। होली शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट मार्केट है सदर बाजार।
चांदनी चौक
रंगों का त्योहार है होली, तो ऐसे में आप भी चाहते हैं कि सस्ती कीमत में होली की बढ़िया शॉपिंग हो जाए। अगर आप होली के रंगों के साथ ही मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और सस्ते में सजावटी सामान खरीदना चाहते हैं, तो आप चांदनी चौक मार्केट जा सकते हैं। होली के दौरान घर में कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं और इनका सामान आसापास के बाजार व ऑनलाइन भी काफी महंगा मिलता है। इसलिए चांदनी चौक में ऐसी कई भरोसेमंद दुकानें जहां आप आराम से शॉपिंग कर सकते हैं और ड्राई फ्रूट्स भी खरीद सकते हो।
सरोजनी नगर और लाजपत नगर मार्केट
अगर आपको रंग-बिरंगे कपड़ों की शॉपिंग करनी है, तो आप सरोजनी और लाजपत नगर मार्केट में जा सकते हैं। अगर आप होली की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। होली के मौके के लिए आपको यहां पर कई सारे कपड़ो के ऑप्शन मिल जाएंगे और होली से संबंधित और भी आइटम देखने को मिल जाएंगे,जिन्हें आप खरीद सकती है।
इसके अलावा, आप जनपथ और करोल बाग मार्केट को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।
अन्य न्यूज़
















