इकॉनमी क्लास की टिकट लेकर भी ले सकते हैं बिजनेस क्लास का मज़ा, बस ध्यान में रखें ये जरुरी टिप्स

business class in economy class
unsplash

हर एयरलाइन में दो तरह के क्लास होती हैं इकॉनमी और बिजनेस क्लास। इकॉनमी क्लास की टिकट बिजनेस क्लास के मुकाबले सस्ती होती है। लेकिन बिजनेस क्लास में ज्यादा सुख सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन बिजनेस क्लास की राशि काफी ज्यादा होती है। लेकिन आप कुछ टिप्स को फॉलो करके इकॉनमी क्लास में भी बिजनेस क्लास के मजे ले सकते हैं।

हर किसी का सपना होता है कि वह फ्लाइट में सफर करे। हवाई यात्रा में आपको एक अलग ही लग्जरी और कंफर्ट मिलता है। हर एयरलाइन में दो तरह के क्लास होती हैं इकॉनमी और बिजनेस क्लास। इकॉनमी क्लास की टिकट बिजनेस क्लास के मुकाबले सस्ती होती है। लेकिन बिजनेस क्लास में ज्यादा सुख सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन बिजनेस क्लास में यात्रा करना एक आम आदमी की बात नहीं है क्योंकि इसकी राशि काफी ज्यादा होती है। लेकिन आप कुछ टिप्स को फॉलो करके इकॉनमी क्लास में भी बिजनेस क्लास के मजे ले सकते हैं। आइए जानते हैं -

एग्जिट रो में सीट का विकल्प चुनें 

अगर आप इकोनॉमी क्लास में बिजनेस क्लास जैसे मजे लेना चाहते हैं तो एग्जिट रो में सीट का विकल्प चुनें। हालांकि एग्जिट रो में सीट लेने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त पैसों का भुगतान करना होगा। लेकिन इस तरह आपके कौन में क्लास में भी आराम से बैठकर जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी सिर्फ तीर्थ नगरी नहीं है, यहाँ सैर-सपाटे के लिए भी बहुत कुछ है

स्लीपिंग मास्क है जरुरी 

अगर आप इकॉनमी क्लास में आराम से यात्रा करना चाहते हैं तो अपने बैग में एक सॉफ्ट स्लीपिंग मास्क जरूर रखें। अक्सर लोग इस बात को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपकी यात्रा खराब हो सकती है। खास तौर पर नाइट जर्नी में स्लीपिंग मस्क आपके साथ में जरूर होना चाहिए।

अपनी पसंद का खाना लेकर चलें 

अगर आपने फ्लाइट में यात्रा की है तो आप जानते ही होंगे कि एयरलाइंस की तरफ से दिया गया खाना हर किसी को पसंद नहीं आता है। इसलिए आप बोर्डिंग से पहले अपनी पसंद का खाना खरीद सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले एयरलाइन के नियमों के बारे में ठीक से जानकारी ले लें। कई एयरलाइंस अपने यात्रियों को खाना ले जाने की अनुमति नहीं देती हैं।

इसे भी पढ़ें: कामाख्या मंदिर में हर साल मनाया जाता है विश्व प्रसिद्ध अम्बुबाची महापर्व , जानिए इसकी विशेषता

यात्रा में पहनें कम्फर्टेबल कपड़े

जब भी आप लंबी यात्रा कर रहे हैं तो आपको हमेशा कंफर्टेबल कपड़े पहनने चाहिए। आपने कई सेलेब्रिटीज को भी फ्लाइट में पजामा और नाइट सूट जैसे कंफर्टेबल कपड़े पहने हुए देखा होगा। अभी इसी तरह के कपड़े चुनें। इससे आपको फ्लाइट में अच्छी नींद आएगी और एकदम बिजनेस क्लास वाली फीलिंग आएगी।

नेक पिलो को ना भूलें 

जब भी आप लंबी यात्रा कर रहे हों तो अपने साथ में नेक पिलो लेकर जरूर चलें। इसे आप अपनी गर्दन के पास रख सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए आपको अलग से बैग की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे अपने हैंडबैग पर आसानी से क्लिप कर सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़