पार्टनर के साथ जाएं हिमाचल की इस अनदेखी जगह पर, लाइफ रोमांस से भर जाएगी

Himachal
Unsplash

सर्दियां शुरु होने वाली हैं ऐसे में हिमाचल की वादियों में घूमने का अलग ही मजा होता। हिमाचल में ऐसी कई जगहें होती है जो किसी जन्नत से कम नहीं है। इन जगहों के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। चलिए आपको बताते हैं हिमाचल की इस जगह पर जाकर जन्नत का मजा ले सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर सुंदर वादियां और हरे-भरे जंगल देखने को मिल जाएंगे। हिमाचल प्रदेश पर्यटन का केंद्र बना रहता है, देश-विदेश से कई पर्यटक आते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हिमाचल की सबसे हसीन वादियों में स्थित एक अनदेखी जगह 'शोजा गांव' एक ऐसी ही जगह है, जिसके बारे में शायद ही आप जानते हैं। इस आर्टिकल में हम बताएंगे शोजा गांव की खासयित, जिसके बारे में आपको पता होने चाहिए। 

शोजा गांव की खासियत

हिमाचल प्रदेश में बंजारा घाटी में मौजूद है। शोजा गांव एक काफी छोटे स्थान पर मौजूद है। हालांकि, इस गांव की खूबसूरती के मामले में कोई टक्कर नहीं दे सकता है। दरअसल, यह गांव हिमाचल की राजधानी शिमला से 148 किमी, मंडी जिले से करीब 74 किमी और सुंदरनगर से 96 किमी की दूरी पर मौजूद है। यह जालोरी पास से स्थित है। शोजा गांव में हसीन वादियां और प्राकृतिक के सुंदर नजारे हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास के सुंदर मैदान और झील-झरने इस गांव में आपको देखने को मिलेंगे। यहां का शांत वातावरण और हासीन वादियां आपको अपने तरफ आकर्षित करेंगे।

शोजा गांव में घूमने की जगहें

शोजा गांव में कई सुंदर जगहें देखने को मिलेंगी। जिन्हें आप जरुर एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप जालोरी जा सकते हैं, यह शोजा गांव से 5 किमी दूरी पर स्थित है। इस जगह पर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जालोरी पास में ही ट्रैकिंग करते हुए दिखाए गए थे। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 10 हजार फीट पर है।

शोजा गांव में स्थित सेरोलसर झील बेहद शानदार है। यहां पर घूमने के लिए आप खुशी से झूम उठेंगे। पहाड़ों के बीच में स्थित यह झील कई मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। इस जगह पर आप ट्रैकिंग से लेकर हाईकींग और कैम्पिंग का मजा ले सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़