Braj Ki Holi 2026: Mathura के Ramanreti आश्रम में उड़ा गुलाल, फूलों की होली का अद्भुत नज़ारा

Ramanreti Ashram
Creative Common License/Flickr

मथुरा के रमणरेती आश्रम में 21 फरवरी 2026 से होली महोत्सव शुरू हुई है। फूलों और गुलाल के साथ खेली जाने वाली यह होली श्रद्धालुओं को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रही है। वहीं ब्रज में होली का रंग चढ़ चुका है।

ब्रजभूमि में होली का रंग चढ़ने लगा है। यूपी के मथुरा शहर में स्थित रमणरेती आश्रम में 21 फरवरी से होली महोत्सव की भव्य शुरूआत हो गई है। यहां पर परंपरागत तरीके से गुलाल और फूलों के साथ होली खेली जा रही है। स्थानीय श्रद्धालु, भक्तजन और बाहर से आए पर्यटक बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होते हैं। मथुरा के रमणरेती आश्रम में 21 फरवरी 2026 से होली महोत्सव शुरू हुई है। फूलों और गुलाल के साथ खेली जाने वाली यह होली श्रद्धालुओं को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रही है। वहीं ब्रज में होली का रंग चढ़ चुका है। आने वाले दिनों में यह उत्साह अधिक बढ़ेगा।

आकर्षण का केंद्र बनी फूलों की होली

बता दें कि रमणरेती आश्रम में आयोजित होने वाली होली महोत्सव की खासियत है कि यहां पर फूलों की होली खेली जाती है।

इस आयोजन में रंगों के साथ पुष्पवर्षा भी की जाती है। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

गुलाल की हल्की बौछार और फूलों की बारिश करने के साथ ही भजन-कीर्तन होते हैं, जिससे आश्रम का माहौल आध्यात्मिक हो जाता है।

ब्रज की होली

ब्रज में होली का उत्सव करीब 40 दिनों तक चलता है। इसकी शुरूआत बसंत पंचमी से हो जाती है। ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में होली की परंपरा विशेष महत्व रखती है। रमणरेती आश्रम का आयोजन भी इसी परंपरा का हिस्सा है, जहां पर भक्तजन रंगों के साथ भक्ति का आनंद लेते हैं।

श्रद्धालुओं की भीड़

21 फरवरी 2026 से शुरू हुई इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो जाती है। भक्तजन भजन, आरती और रंग गुलाल के उत्सव का आनंद ले रहे हैं।

सुरक्षा और व्यवस्था

होली के आयोजन के दौरान आश्रम प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वह शांति और अनुशासन बनाए रखें औऱ आयोजन की गरिमा का भी सम्मान करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़