IRCTC का शानदार Kashmir Tour Package, जन्नत की वादियों में घूमें, खर्चा सिर्फ 27 हजार से शुरू

IRCTC Kashmir Tour
AI

आईआरसीटीसी ने अमृतसर से 'ज्वेल्स ऑफ कश्मीर' टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें 26,160 रुपये की शुरुआती कीमत पर 6 दिन कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में फ्लाइट टिकट, होटल, हाउसबोट स्टे और भोजन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे एक किफायती यात्रा विकल्प बनाता है।

धूमने के शौकीन लोग हमेशा कहीं न कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान करते हैं। क्या आप भी ड्रीम है कश्मीर की वादियों में जाने का? भारतीय रेलवे अन्य टूर पैकेज समेत हर महीने कश्मीर टूर पैकेज जरुर लेकर आता है। इस समय कश्मीर में झीलों में तैरते शिकारे और रंग-बिरंगे ट्यूलिप गार्डन के बीच छुट्टियां बिताने का मौका मिलेगा। मार्च से अप्रैल के दौरान कश्मीर खूबसूरत फूलों से भरा हुआ होता और सुंदर प्राकृतिक नजारे होते हैं। अगर आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप भारतीय रेलवे द्वारा लाए गए इस टूर पैकेज  की सुविधाएं काफी मिलती है। 

पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

- पैकेज की शुरुआत 18 मार्च से हो रही है।

- अमृत्सर से यात्री ट्रिप प्लान कर पाएंगे।

- इस पैकेज में आपको गुलमर्ग/पहलगाम/सोनमर्ग/श्रीनगर घूमने का मौका मिलेगा।

- यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।

- इस पैकेज का नाम JEWELS OF KASHMIR EX AMRITSAR है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसकी पूरी डिटेल जान सकते हैं।

- पैकेज में पहले फ्लाइट से उसके बाद कश्मीर में घूमने के लिए बस की सुविधा मिलती है।

पैकेज फीस

- अकेले सफर पर जाना है, तो आपको  पैकेज फीस 38,900 रुपये देना पड़ेगा।

- वहीं, दो लोगों के साथ जाने पर आपकी पैकेज फीस 27,730 रुपये है।

- इसके अलावा, 3 लोगों के साथ सफर करने पर पैकेज फीस 26,160 रुपये देने होंगे।

- बच्चों के लिए पैकेज फीस 20,110 रुपये है।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट टिकट का खर्च पैकेज फीस में ही शामिल है।

- टेम्पों ट्रैवलर में शेयरिंग आधार पर दर्शनीय स्थलों की यात्रा।

- श्रीनगर और पहलगाम में ठहरने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी। 

- हाउस बोट में एक रात का आवास मिलेगा।

- इसके साथ ही 5 दिन नाश्ता और 5 रात का भोजन मिलेगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़