Thailand Vs Vietnam: पहली Foreign Trip का है प्लान? जानिए बजट में कौन सा देश है बेस्ट

Thailand Vs Vietnam
Creative Common License

आज हम आपको थाईलैंड और वियतनाम के बीच खर्च, खाने पीने, घूमने की जगहें और ट्रैवल एक्सपीरियंस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे कि आप डिसाइड कर सकें, कि आपकी पहली विदेश यात्रा कौन से देश में करना ज्यादा मजेदार और यादगार रहेगी।

भारतीय पर्यटक पहली बार विदेश यात्रा की प्लानिंग करते हैं, तो वह सबसे पहले थाइलैंड या वियतनाम को चुनते हैं। जिसकी बड़ी वजह यह है कि दोनों देश भारत से सस्ते पड़ते हैं और यहां वीजा प्रोसेस भी आसान है। लेकिन कई लोगों को यह समझ नहीं आता है कि इन दोनों में से कौन सा देश उनके लिए ज्यादा बेहतर है। वीजा मिलने के बाद भी फॉरेन ट्रिप इतना आसान नहीं होती है। क्योंकि घूमने की जगहें, बजट, खाना, भाषा और लोकल ट्रैवल जैसे कई फैक्टर मायने रखते हैं।

थाईलैंड अपने बीच, नाइटलाइफ और शॉपिंग के लिए फेमस है। वहीं वियतनाम नेचर, शांति, इतिहास और बजट ट्रैवल के लिए जाना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दोनों देशों के बीच खर्च, खाने पीने, घूमने की जगहें और ट्रैवल एक्सपीरियंस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे कि आप डिसाइड कर सकें, कि आपकी पहली विदेश यात्रा कौन से देश में करना ज्यादा मजेदार और यादगार रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Kailash Mansarovar Yatra 2026: Kailash Yatra का New Route तैयार! बिना Passport-Visa ऐसे करें दर्शन, जानें Registration Process

वीजा सुविधा

थाइलैंड और वियतनाम दोनों ही भारतीय यात्रियों के लिए वीजा फ्री हैं। इस कारण वीजा को लेकर किसी तरह की टेंशन नहीं रहती है और लोग आसानी से दोनों में से किसी एक देश का चुनाव कर सकते हैं।

थाइलैंड का बजट और खर्च

यहां घूमने में थोड़ा ज्यादा खर्च हो सकता है। खासकर पॉपुलर टूरिस्ट जगहों पर। शॉपिंग, होटल और एंटरटेनमेंट यहां काफी महंगे हैं। लेकिन होटल, टूर पैकेज और लोकल ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल जाते हैं। जिससे ट्रैवल प्लान करना काफी आसान हो सकता है।

वियतनाम बजट और खर्च

थाइलैंड के मुकाबले वियतनाम ज्यादा बजट फ्रेंडली है। यहां पर होटल, खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट सस्ते हैं। इसके अलावा भारत से वियतनाम की फ्लाइट भी थाईलैंड की तुलना में कम खर्च वाली पड़ती है।

घूमने की जगहें

थाईलैंड

वहीं वियतनाम के मुकाबले थाईलैंड के टूरिस्ट प्लेस ज्यादा पॉपुलर हैं। फुकेत, बैंकॉक, पटाया और क्राबी अपनी बीच, श़ॉपिंग और नाइटलाइफ के लिए फेमस है।

वियतनाम

वियतनाम में आप हॉलॉन्ग बे, हनोई, दा नांग और होची मिन्ह सिटी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। लेकिन टूरिस्ट के मामले में थाइलैंड आगे रहता है।

थाइलैंड जाना फायदेमंद

अगर आप अपनी पहली विदेश यात्रा को यादगार और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो थाइलैंड एक बेहतर ऑपेशन हो सकता है। पहली बार विदेश जाने वालों के लिए थाइलैंड ज्यादा बजट फ्रेंडली माना जाता है। यहां पर ट्रैवल करना आसान है। यहां लोग अंग्रेजी भी समझ लेते हैं और इंडियन फूड भी आसानी से मिल जाता है। बीच, शॉपिंग पसंद करने वाले और नाइटलाइफ पसंद करने वालों को थाइलैंड जरूर पसंद आएगा।

वियतनाम जाना फायदेमंद

वियतनाम भी सुरक्षित देश है, लेकिन यहां सफऱ के दौरान भाषा के कारण थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। अगर आपका बजट काफी कम है और विदेश घूमना चाहते हैं, तो वियतनाम एक अच्छा ऑप्शन है। कम खर्च में यहां आपको इतिहास, खूबसूरत नेचर और शांत माहौल देखने को मिलेगा। वहीं विदेश यात्रा के लिए कई टूर पैकेज भी उपलब्ध रहते हैं, जिनका फायदा उठाया जा सकता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़