बाग और झील का अद्भुत संगम देखना हे तो जाए ऊटी की वादियों में.....

tourist-places-to-visit-in-ooty
सुषमा तिवारी । Aug 23 2018 4:00PM

ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य का एक खूबसूरत शहर है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा ऊटी मुख्य रूप से एक हिल स्टेशन है। ऊटी का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। सर्दियों के अलावा यहाँ साल भर मौसम सुहाना ही बना रहता है।

ऊटी भारत के तमिलनाडु राज्य का एक खूबसूरत शहर है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा ऊटी मुख्य रूप से एक हिल स्टेशन है। ऊटी का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। सर्दियों के अलावा यहाँ साल भर मौसम सुहाना ही बना रहता है। लेकिन यहां यहां जाने का बेस्ट टाइम अप्रैल से जून और सितंबर से फरवरी के बीच है। 

नीलगिरि पर्वतों की रानी ऊटी

नीलगिरि या नीले पर्वतों की पर्वतमाला में बसा हुआ ऊटी हर साल भारी तादाद में पर्यटकों को आकर्षित करता है। घनी वनस्पति, चाय के बागान और नीलगिरि के पेड़… यहां के पहाड़ों की विशेषता हैं। प्रकृति की इन खूबसूरत वादियों में नवविवाहित जोड़े अपने हनीमून को यादगार बनाने के लिए आते हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा भी है बहुत कुछ

ऊटी में देखने लायक तमाम जगहें हैं। जिनमें बोटनिकल गार्डन, दोबाबेत्ता पीक, रोज गार्डन, वैक्स वर्ल्ड म्यूजियम, टी फैक्ट्री, लेक, पायकरा फॉल्स, इको रॉक जैसी तमाम जगहें हैं। 

बाग और झील का अद्भुत संगम

ऊटी लेक में बाग और झील का अद्भुत संगम दिखता है। लेक के चारों ओर फूलों की क्यारियों में इंद्रधनुषी रंगों के फूल यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। झील में मोटरबोट, पैडलबोट और रो-बोट्स में बोटिंग का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। ढाई किलोमीटर लंबी इस लेक में फिशिंग का अनुभव शानदार है।

नवविवाहितों के लिए खूबसूरत लोकेशन

नवविवाहितों के घूमने के लिए ऊटी बढ़िया जगह है। यदि आप ऑफ सीजन अर्थात् सर्दियों में पहाड़ पर जाना पसंद करते हैं तो भी यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अलग ही सुरम्यता व आकर्षण लिए हुए दिखाई देगा। सर्दियों में यहां भीड़−भाड़, शोरगुल व पर्यटकों का आना भी कम होता है। दूसरे उस मौसम में प्रकृति का छिपा हुआ सौंदर्य वादियों में अलग ही छटा बिखेरता हुआ दिखाई देता है।

कैसे जाएं

ऊटी को प्यार से पहाड़ी स्टेशनों की रानी कहा जाता है? ऊटी में हॉर्स राइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। ऊटी पहुंचने के लिए कोयंबटूर निकटतम हवाई अड्डा है, जो ऊटी से 90 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से जाना चाहें तो यह तमिलनाडु और कोयंबटूर के सभी मार्गों से जुड़ा हुआ है। ऊटी में सैंकड़ों होटल हैं, आप अपनी जेब के हिसाब से पसंद कर सकते हैं। यहां 300 रुपए से लेकर 25 हजार रुपए प्रतिदिन तक के किराए वाले होटल मिल जाएंगे। 

-सुषमा तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़