यहाँ बाइक जितनी महंगी कीमत में बिक रहा है कंडोम, एक पैकेट की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

condoms
unsplash

एक देश ऐसा भी है जहां कंडोम की कीमतें टीवी, फ्रिज से भी ज्यादा है। जी हां, इस देश में कंडोम का एक पैकेट 60 हजार रुपए में बिकता है। इतना ही नहीं, महंगी कीमतों के बावजूद यहां कंडोम खरीदने के लिए भीड़ लगी रहती है।

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। कई देशों में कंडोम सरकार की तरफ से मुफ्त में उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां कंडोम की कीमतें टीवी, फ्रिज से भी ज्यादा है। जी हां, इस देश में कंडोम का एक पैकेट 60 हजार रुपए में बिकता है। इतना ही नहीं, महंगी कीमतों के बावजूद यहां कंडोम खरीदने के लिए भीड़ लगी रहती है।

इसे भी पढ़ें: हल्दी-मेहँदी और फिर सात फेरे... कोलकाता में Gay कपल ने धूमधाम से की शादी, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

आपको बता दें कि, वेनेजुएला में लोगों को कंडोम खरीदने के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। दरअसल इस देश में गर्भपात कराना अपराध है। अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। इसके साथ ही देश में कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की कीमतें भी इतनी ही ज्यादा हैं। संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड पापुलेशन रिपोर्ट 2015 के अनुसार वेनेज़ुएला में किशोरियों में गर्भावस्था के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इस मामले में वेनेजुएला लैटिन अमेरिकी देशों में सबसे आगे है। यहां गर्भपात पर पाबंदी लगी है। ऐसे में कंडोम की कीमतों में इतना इजाफा चौंकाने वाला है।

इसे भी पढ़ें: शख्स ने अस्तबल में घुसकर घोड़े का किया रेप, CCTV में कैद हुई घिनौनी हरकत, हुई 10 साल की सजा

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों को हर महीने अपनी लगभग आधी सैलरी कंडोम और गर्भनिरोधक पिल्स पर खर्च करनी पड़ती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अभी तक सरकार की तरफ से इस मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे। जिसकी वजह से इस देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से जर्जर हो गई है। यहां कंडोम के अलावा, ब्रेड और सब्जी जैसी चीजें भी बेहद महंगी हैं। लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए भी तरसना पड़ता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़