नसे में धुत यात्री फ्लाइट में चढ़ा, पैसेंजर से किया हंगामा, क्रू मेंबर्स लड़ाई की, देखें वायरल वीडियो

कहा जाता है कि नसे में यात्रा नहीं करना चाहिए। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि नशे में धुत होकर एक यात्री फ्लाइट में चढ़ गया। जिसके बाद वह अपने साथी पैसेंजर और क्रू मेंबर से लड़ने लगा है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर अजब-गजब वीडियो वायरल होती रहती है। लोग इन वीडियों को काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिससे लोग खुद हैरान है। वैसे तो एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी काफी टाइट होती है और प्लेन में नशा करके सफर करने पर भी रोक लगी है। किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नशे में सफर नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर एक एयर इंडिया की फ्लाइट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो में देख सकते हैं कि प्लेन के अंदर एक उत्पाती पैसेंजर, जो काफी नशे में दिख रहा है। वह अपने साथी पैसेंजर के साथ गाली-गलौज और हाथापाई कर रहा है। जब उसे रोकने के लिए क्रू मेंबर्स आते हैं, तो वह उनसे भिड़ जाता है।
यात्री ने किया हंगामा
वायरल वीडियो में नशे में धुत पैसेंजर गुस्से में फ्लाइट में अपनी सीट पर बैठकर बाहर निकल रहे दूसरे पैसेंजर को गाली देना शुरु करता है। इसके बाद वह हाथापाई भी करने लगता है। इतना देखते ही क्रू मेंबर्स दौड़े-दौड़े चले आते हैं। फ्लाइट में नशे में धुत पैसेंजर और बाकी लोगों के बीच खूब क्लेश होता है। आपको बताते चले कि एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि DGCA Directorate General of Civil Aviation) और इंटरनेशनल एविएशन रुल्स के मुताबिक, फ्लाइट में कोई भी यात्री नशे में धुत है तो वह फ्लाइट में सफर नहीं कर सकता है।
लोगों ने दिया रिएक्शन
जब यह वीडियो वायरल हुआ थो तो लोगों का भी रिएक्शन आने लगा है। कमेंट सेक्शन में काफी सवाल उठने लगे। एक व्यक्ति ने कहा कि- उसे फ्लाइट में आने ही क्यों दिया? अन्य यूजर ने कमेंट किया कि- कुछ नहीं पैक थोड़ा ज्यादा हो गया है और भाई ने कह दिया, आज तो प्लेन तेरा भाई उड़ाएगा। एक और यूजर ने लिखा है कि इन लोगों को घुसने ही क्यों देते है अंदर? अन्य यूजर्स भी कई सवाल उठा रहे हैं।
Kalesh b/w drunk passenger and Air India crew members
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 9, 2025
pic.twitter.com/lWWXm3Fbh7
अन्य न्यूज़












