SpaceX Starship: Elon Musk को फिर लगा बड़ा झटका, फेल हो गया स्पेसएक्स स्टारशिप का 9वां टेस्ट, लॉन्चिंग के बाद हुआ ये

अंतरिक्ष में बुधवार को अनियंत्रित होकर घूमने के कारण ऑनबोर्ड ईंधन रिसाव हो रहा था। इसके बाद मेगा रॉकेट ने तय समय से पहले ही वायुमंडल में प्रवेश किया। सोशल मीडिया पोस्ट में दी गई जानकारी में स्पेसएक्स ने बताया कि स्टारशिप तेजी से अनिर्धारित विघटन का शिकार हुआ। कंपनी ने कहा कि इस तरह के टेस्ट से सफलता में हमें जो सीखने को मिलता है।
स्पेसएक्स के स्टारशिप प्रोग्राम को एक बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की स्टारशिप रॉकेट की 9वीं टेस्ट मिशन फेल हो गई है। स्टारशिप रॉकेट ने लॉन्च होने के लगभग 30 मिनट के बाद ही नियंत्रण खो दिया था। इसके बाद रॉकेट हिंद महासागर के ऊपरी धरती के वायुमंडल में जब लौटा तब ये दुर्घटना का शिकार हो गया।
इस मिशन में समस्या उस समय आई जब उपग्रहों को तैनात करने के अलावा स्टारशिप अनियंत्रित रूप से घूमने लगा है। इस दौरान स्पेसएक्स इंजीनियरों ने फ्लाइट का नियंत्रण भी खो दिया। नियंत्रण खोने के कुछ ही मिनटों के बाद ये हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की नौवीं टेस्ट फ्लाइट टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च हुई थी। इसका फेल होना एलन मस्क के लिए बड़ा झटका हो सकता है। उनकी स्पेस कंपनी की टेस्ट फ्लाइट भी असफल हो चुकी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अरबपति एलन मस्क की कमर्शियल अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने टेक्सास से अंतरिक्ष में मानव रहित रॉकेट वाहन के लॉन्च होने के 30 मिनट बाद अपनी 9वीं स्टारशिप टेस्ट फ्लाइट पर नियंत्रण खोया।
रिपोर्ट की मानें तो अंतरिक्ष में बुधवार को अनियंत्रित होकर घूमने के कारण ऑनबोर्ड ईंधन रिसाव हो रहा था। इसके बाद मेगा रॉकेट ने तय समय से पहले ही वायुमंडल में प्रवेश किया। सोशल मीडिया पोस्ट में दी गई जानकारी में स्पेसएक्स ने बताया कि स्टारशिप तेजी से अनिर्धारित विघटन का शिकार हुआ। यानी वो फट गया। कंपनी ने कहा कि इस तरह के टेस्ट से सफलता में हमें जो सीखने को मिलता है। अब परीक्षण से स्टारशिप की विश्वसनीयता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
रिपोर्ट की मानें तो नियंत्रण खोने से पहले ही 403 फुट रॉकेट पिछले टेस्ट के दौरान विफलताओं के पॉइंट से आगे निकला। इससे पहले छह मार्च को उड़ान भरने के बाद स्पेसएक्स स्टारशिप में विस्फोट हुआ था। बता दें कि एलन मस्क की इच्छा है कि स्पेसएक्स के जरिए वो चांद पर लोगों की बसावट करें। इन मिशन का नाम उन्होंने रोड टु मेकिंग लाइफ मल्टीप्लैनेटरी रखा है। बता दें कि इस स्पेसएक्स की स्टारशिप रॉकेट की 9वीं टेस्ट मिशन फेल होने से पहले ही एलन मस्क ने दावा किया था कि ये स्टारशिप मंगल ग्रह की यात्रा छह महीने में कर सकता है। पहले ये माना जा रहा था कि इसमें 10 वर्षों का समय लगेगा।
अन्य न्यूज़












