दोस्ती की अजीबोगरीब कहानी! एक ही लड़के से शादी करके सौतन बनना चाहती हैं दो सहेलियां

Love
एकता । Mar 24 2022 3:51PM

वायरल सेंसेसी मलेशिया नाम के एक फेसबुक पेज ने इन दोनों सहेलियों की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में बताया गया है कि दोनों सहेलियों को एक ऐसे लड़के की तलाश है जो दोनों से शादी कर सकें। क्योंकि दोनों अच्छी दोस्त हैं और उन्हें एक दूसरे की सौतन बनने में कोई दिक्कत नहीं है।

मलेशिया से प्यार और दोस्ती का बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसकी इन दिनों फेसबुक पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल यहाँ की रहने वाली दो सहेलियां अपनी शादी के लिए लड़का ढूंढ रही हैं। अब किसी लड़की को शादी करनी होगी तो वो लड़का ही ढूंढेगी, पर यह दोनों सहेलियाँ दो अलग-अलग लड़कों से नहीं बल्कि एक ही लड़के शादी करना चाहती है और इसके लिए दोनों ने फेसबुक पर विज्ञापन भी दिया है।

इसे भी पढ़ें: रूस छोड़कर आई लड़की ने देसी छोरे से की शादी, पढ़ें अनोखी Love Story

वायरल सेंसेसी मलेशिया नाम के एक फेसबुक पेज ने इन दोनों सहेलियों की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में बताया गया है कि दोनों सहेलियों को एक ऐसे लड़के की तलाश है जो दोनों से शादी कर सकें। क्योंकि दोनों अच्छी दोस्त हैं और उन्हें एक दूसरे की सौतन बनने में कोई दिक्कत नहीं है। पोस्ट में आगे दोनों की पसंद के बारे में भी बताया गया है कि दोनों को ऐसा लड़का चाहिए जो उन्हें वैसे ही स्वीकार करें, जैसी वह हैं।

इसे भी पढ़ें: ये महिला गाय को बच्चे की तरह करती है प्यार, बेडरूम में रखती है, बाथरूम में ले जाकर कराती है गोबर

इसके अलावा इस फेसबुक पोस्ट में दोनों सहेलियों के बारे में डिटेल भी दी गयी हैं जिसमें एक सहेली का नाम फातिमा अज़हरा तो दूसरी का नाम फ़ातिन अकमा बताया गया है। फातिमा अज़हरा नाम की यह महिला 31 वर्ष की है और एक सिंगल मदर है। वहीं फ़ातिन अकमा एक 27 वर्षीय महिला और खुद का लॉन्ड्री का बिज़नेस चलाती है। दोनों का यह पोस्ट फेसबुक पर काफी वायरल हो रहा है और इसपर लोग तरह तरह की प्रक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्ट को हजारों लाइक मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़