14 फरवरी तक करा लीजिए पैट्स का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो 15 से भरना होगा जुर्माना, जानेिए कितना है जुर्माना

Dog

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा में बड़ी संख्या में देशी और विदेशी नस्ल के कुत्ते और बिल्ली पाले जाते हैं। नोएडा अथॉरिटी द्वारा अब इन पेट्स के साथ-साथ दूसरे पेट्स के लिए भी रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया गया है।

नोएडा को स्मार्ट बनाने और बढ़ती डॉग बाइट की घटनाओं पर लगाम  लगाने के लिए नोएडा अथॉरिटी द्वारा पेट्स का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। सोसाइटी और कॉलोनियों में रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया जा रहा है। अथॉरिटी के अफसरों के अनुसार रजिस्ट्रेशन का काम 14 फरवरी तक किया जाएगा। उसके बाद पेट्स का रजिस्ट्रेशन ना कराने वाले मालिकों का चालान काटा जाएगा। चालान की राशि 1000 रुपये तक हो सकती है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जरूरी दस्तावेज भी चाहिए होंगे। सड़क पर घूमने वाले जानवरों का चालान काटा जाएगा। वहीं सड़क पर घूमने वाली गाय और सांड को गौशाला भेजा जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा में बड़ी संख्या में देशी और विदेशी नस्ल के कुत्ते और बिल्ली पाले जाते हैं। नोएडा अथॉरिटी द्वारा अब इन पेट्स के साथ-साथ दूसरे पेट्स के लिए भी रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी के सीईओ रीति माहेश्वरी ने नोएडा पेट्स रजिस्ट्रेशन एप को नवंबर 2021 में लांच किया था। आप इस एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एप की सहायता से पेट्स लवर घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए अथॉरिटी द्वारा 500 रुपये फीस रखी गई है। यह फीस 1 साल के लिए होगी। रजिस्ट्रेशन कराने और फीस देने के बाद अथॉरिटी की जिम्मेदारी होगी कि वह रजिस्टर पेट्स को एंटी रेबीज का टीका लगवाए।

 

नोएडा अथॉरिटी की कोऑर्डिनेटर हुसाना परवीन की मानें तो सोसाइटी और कॉलोनी में पेट रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया जाएगा। कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले पैट लवर को एक आईडी प्रूफ, एक एड्रेस प्रूफ, पैट मालिक के दो फोटो और फोटो के वैक्सीनेशन का कार्ड लेकर आना होगा। इसके साथ ही फीस के रूप में  500 रुपये भी जमा कराने होंगे। हुसाना का  कहना है कि इस कैंप का उद्देश्य पैट की जानकारी इक्क्ठा करना, उसके वैक्सीनेशन की डिटेल जमा करना। और यह पता करना है कि किस-किस ब्रीड के पैट नोएडा की सोसाइटी और कॉलोनियों में पल रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़