Google ने पूरे किए 25 वर्ष, गैराज से शुरू हुई कंपनी आज है सबसे सफल, शेयर की खास Memories

आमतौर पर गूगल विभिन्न मौके पर डूडल बनाता रहता है। इस बार गूगल ने अपने 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में डूडल बनाया है। यानी 27 सितंबर को गूगल अपना 25 बार जन्मदिन मना रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गूगल आज के समय में लोगों की जरूरत बन गया है।
गूगल आज 25 वर्ष का हो गया है। कंपनी पुरानी यादों की सैर करके इस मील के पत्थर का जश्न मना रही है। गूगल ने गूगल के होम पेज पर खास डूडल बनाया है जिस पर 25 वर्षों का सेलिब्रेशन देखने को मिलता है। इस डूडल के जरिए गूगल के शुरुआती दिनों से लेकर उसकी सभी मेमोरिज को शेयर किया गया है। इसमें गूगल की पूरी जर्नी भी दिखाई गई है।
आमतौर पर गूगल विभिन्न मौके पर डूडल बनाता रहता है। इस बार गूगल ने अपने 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में डूडल बनाया है। यानी 27 सितंबर को गूगल अपना 25 बार जन्मदिन मना रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गूगल आज के समय में लोगों की जरूरत बन गया है। गूगल एक ऐसा जरिया है जिसके जब बिना जीवन की कल्पना करना बेहद कठिन होगा। आज के समय में इसकी आवश्यकता हर समय महसूस होती है।
बता दें कि गूगल की आधिकारिक तौर पर स्थापना 27 सितंबर 1998 में की गई थी। गूगल आज के समय में सबसे प्रचलित सर्च इंजन है। बता दें कि गूगल ने जिस डूडल का निर्माण किया है उसमें गूगल के 25 वर्षों के दौरान जितने भी लोगो में बदलाव किए गए हैं उन्हें सभी को दर्शाया गया है। इस गूगल पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होता है जिसमें गूगल की 25 वर्षों के सेलिब्रेशन की खुशी साफ तौर पर दिखाई देती है।
जानकारी के मुताबिक एक डॉक्टरेट छात्र सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज की मुलाकात 1990 के दशक में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम के दौरान हुई थी। इसी बीच दोनों को बातचीत करते हुए पता चला कि दोनों का विजन लगभग एक जैसा ही है। इसके बाद दोनों ने वर्ल्ड वाइड वेब को दुनिया भर तक प्रचलित करने की दिशा में काम शुरू किया और एक सर्च इंजन का फोटो टाइप तैयार किया। शुरुआती दिनों में दोनों ने गूगल का पहला ऑफिस एक किराए की गैरेज में खोला था। हालांकि इसके बाद गूगल के लोगो में भी उन्होंने कई तरह के बदलाव किए। गोदरेज है कि आज के समय में गूगल दुनिया का सबसे प्रचलित सर्च इंजन प्लेटफार्म है जिसका उपयोग और वह लोग रोजाना करते हैं। बता दें कि वर्ष 1998 में शुरू हुई गूगल की कंपनी आज के समय में एक बहुत बड़ी कंपनी है जहां लाखों लोग नौकरी करते हैं।
अन्य न्यूज़












