फांसी के लिए कसाब का मुंबई से पुणे का गोपनीय सफर कुछ ऐसे हुआ पूरा

kasab-s-confidential-journey-from-pune-to-mumbai-is-something-that-has-happened
[email protected] । Nov 26 2018 3:46PM

मुंबई हमले के इकलौता जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देने के लिए मुंबई से पुणे ले जाने का अभियान अति गोपनीय था और कूट वाक्य से उसके पुणे जेल पहुंचने की पुष्टि की गई थी जहां दूसरे दिन उसे फांसी दे दी गई।

मुंबई। मुंबई हमले के इकलौता जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देने के लिए मुंबई से पुणे ले जाने का अभियान अति गोपनीय था और कूट वाक्य से उसके पुणे जेल पहुंचने की पुष्टि की गई थी जहां दूसरे दिन उसे फांसी दे दी गई। इस अभियान में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड’ से पुष्टि की गई कि जिस वाहन से कसाब को ले जाया जा रहा था वह पुणे जेल पहुंच चुका है। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस पूरे अभियान में इस तरह के सात कूट-शब्द और कूट-संदेश इस्तेमाल किए गए थे और ‘पार्सल रिच्ड फॉक्स्ड’ उनमें से एक था।

यह दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच का अंतिम कूट-संदेश था। इन कूट-शब्दों और कूट-वाक्यों को सिर्फ गिनती के लोग जानते थे जिनमें तत्कालीन केन्द्रीय गृह मंत्री आर. आर. पाटिल और कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल थे। कुछ चुनिंदा अधिकारियों को कसाब को आर्थर रोड जेल के ‘अंडा सेल’ से पुणे के यरवदा केन्द्रीय कारावास ले जाने की जिम्मेदारी थी। इसमें ‘फोर्स वन’ कमांडो दल के पुलिसकर्मी आधुनिक हथियारों से लैस हो कर कसाब के वाहन के साथ चल रहे थे।

राज्य आरक्षित पुलिस के अधिकारियों का एक दल वाहन से कुछ पीछे था ताकि किसी को शक-शुब्हा नहीं हो। यह अभियान इतना गोपनीय था कि इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों के हैंडसेट और मोबाइल फोन बंद कर दिए गए थे। उन्हें एक बैक में बंद कर दिया गया था। बस दो हैंड सेट चल रहे थे। अधिकारी ने बताया कि तीन घंटे के इस सफर के दौरान कसाब ने एक लफ्ज नहीं कहा। तीन बजे भोर में जब उसे यरवदा जेल के अधिकारियों को सौंपा गया तब भी उसके माथे पर कोई शिकन नहीं थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़