इस अनोखे कैफे में कंडोम से बनी है हर चीज़, खाने के बाद ग्राहकों को दिया जाता है कंडोम

condom themed cafe
instagram

Cabbages and Condoms नामक इस कैफे में मूर्तियों से लेकर हैंगिंग लैंप तक, सब कुछ कंडोम से तैयार किया गया है। इस कैफे का उद्देश्य सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देना है। यह कैफे सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित कर रहा है।

दोस्तों के साथ कुछ खाने पीने का मन हो या कॉफी पीने का, ज्यादातर लोगों को नए नए कैफे एक्सप्लोर करना बहुत पसंद होता है। आजकल कई तरह के थीम वाले कैफे बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। अक्सर लोग कैफे के थीम को देखकर उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर चीज कंडोम से बनी है। Cabbages and Condoms नामक इस कैफे में मूर्तियों से लेकर हैंगिंग लैंप तक, सब कुछ कंडोम से तैयार किया गया है। इस कैफे का उद्देश्य सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देना है। यह कैफे सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित कर रहा है।

यह कैफे बैंकॉक के 10 सुखुमवित सोई 12 में स्थित है, जो रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। इस कैफे अपने ग्राहकों को कंडोम और बर्थ कंट्रोल के बारे में जागरूक कार्य है। इस कैफे में मूर्तियों की पोशाक से लेकर, फूल, सांता क्लॉज की दाढ़ी और यहां तक की लैंप भी कंडोम से बनी हुई है। यहां तक कि कैफे की टेबल को भी कंडोम से सजाया गया है।

इसे भी पढ़ें: पॉर्नोग्राफी पर कोर्स ऑफर कर रहा है ये कॉलेज, क्लास में एक साथ बैठकर एडल्ट फिल्म देखेंगे स्टूडेंट्स

इस कैफे के अंदर लगे पोस्टर्स पर जोक्स और मैसेज लिखे हैं जो लोगों को सेक्स, परिवार नियोजन और दूसरे मुद्दों पर जागरुक करते हैं। इतना ही नहीं, यहां आने वाले ग्राहकों को खाने के बाद में मुफ्त में कंडोम दिया जाता है। कैफे के अंदर एक कंडोम थीम वाला फोटो बूथ भी है। यह एक कंडोम थीम हैंडीक्राफ्ट स्टोर भी है, जहां अनोखे कंडोम बेस्ड हैंडीक्राफ्ट्स मिलते हैं। यह कैफे अपने अनोखी थीम के साथ साथ अपने खाने के लिए भी मशहूर है। इस कैफे में काफी, मॉकटेल, आइस क्रीम और ऑथेंटिक थाई फूड मिलता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़