हमेशा याद आएंगी दूरदर्शन की जानीमानी न्यूज एंकर नीलम शर्मा

neelum-sharma-was-one-of-the-most-popular-indian-news-anchors

नीलम शर्मा डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर और समाचार रिप्रेजेंटेंटर थीं। नीलम 1995 से डीडी न्यूज के साथ काम कर रही थीं। हिंदी भाषा में समाचार प्रस्तुत करने के अलावा, वह ''चर्चा में'' (बड़ी चर्चा ), ''एहसास'' और ''तेजस्विनी'' जैसी कार्यक्रमों का न केवल निर्देशन किया बल्कि उनकी होस्ट भी बनीं।

रेशमी काले बालों और सम्मोहक आवाज वाली तेज तर्रार न्यूज एंकर की आवाज अब हम कभी नहीं सुन पाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा की जो अब हमारे बीच नहीं रहीं। 

दूरदर्शन की जानीमानी न्यूज एंकर नीलम शर्मा का देहांत हो गया है। दूरदर्शन ने ट्विटर पर नीलम के निधन की सूचना दी है। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। नीलम शर्मा पिछले कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थीं। खूबसूरत और तेजतर्रार नीलम ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की थी। हमारे देश की एक पीढ़ी के दिलों में नीलम शर्मा ने खास जगह बना ली थीं क्योंकि वह पीढ़ी उन्हें रोज टीवी पर देखते हुए बड़ी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: नीलम शर्मा आपका यूँ ही चले जाना हर किसी को सदमा दे गया !

नीलम शर्मा डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर और समाचार रिप्रेजेंटेंटर थीं। नीलम 1995 से डीडी न्यूज के साथ काम कर रही थीं। हिंदी भाषा में समाचार प्रस्तुत करने के अलावा, वह 'चर्चा में' (बड़ी चर्चा ), 'एहसास' और 'तेजस्विनी' जैसी कार्यक्रमों का न केवल निर्देशन किया बल्कि उनकी होस्ट भी बनीं। डीडी न्यूज पर शनिवार को प्रसारित होने वाला 'चर्चा में' (बड़ी चर्चा) डीडी न्यूज का फ्लैगशिप प्रोग्राम है। लगभग घंटे भर तक चलने वाला यह प्रोग्राम दर्शकों के साथ बातचीत पर आधारित था। अपने प्रसारण के दौरान इस कार्यक्रम ने दर्शकों की बहुत प्रशंसा बटोरी। इस शो में कई प्रसिद्ध हस्तियां गेस्ट स्पीकर के रूप में शामिल हुईं। शो में राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर भी चर्चाएं होती रहीं। 2012 के बाद से, वह पुणे के एमआईटी एसओजी द्वारा चलाए जा रहे वार्षिक कार्यक्रम भारतीय छात्र सांसद (इंडियन स्टूडेंट पार्लियामेंट) की भी मेजबानी कर रहीं थीं।

लंबे समय तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के रूप में पहचानी जाने वाली नीलम शर्मा को इस वर्ष मार्च में 'नारी शक्ति सम्मान' से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 2017 में पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए उन्हें केपीएस गिल "फियरलेस इंडियन" का पुरस्कार दिया गया था। साथ ही उन्हें 2013 में मीडिया महारथी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यही नहीं उन्हें 2010 में आधी आबादी महिला अचीवर्स अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। 

लम्बे बालों और भारतीय परिधानों में नजर आने वाली नीलम शर्मा तेज तर्रार पत्रकार के रूप में जानी जाती थी। अपनी मधुर आवाज साड़ी में दूरदर्शन पर नजर आने वाली वरिष्ठ एंकर के भारी संख्या में प्रशंसक थे। उन्हें अपने लम्बे बालों जिन्हें वे अक्सर खुला रखती थीं और खूबसूरत साड़ी के लिए जानी जाती थीं। वे अपने बालों को खुला रखने के साथ बन या फ्रेंच टिव्स्ट बनाती थीं। उनकी खूबसूरती और बुद्धिमता के कारण उन्हें ब्यूटी विथ ब्रेन भी कहा जाता था। 2019 के शुरुआत में उन्होंने अपने परिधान में बदलाव लाया अब वह कुर्ता और जैकेट में टीवी पर नजर आती थीं। साथ में उन्होंने अपने खूबसूरत बालों को भी छोटा कर लिया था। लेकिन उनके इस रूप को प्रशंसकों ने बहुत सराहा। 

प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़