Signal के फाउंडर और सीईओ Moxie Marlinspike ने दिया इस्तीफा, वॉट्सऐप के को-फाउंडर को मिली कमान

Signal

दरअसल वॉट्सऐप की तरह ही एक ऐप है जिसका नाम Signal है। ये भी वॉट्सऐप की तरह ही एंड टू एंड एनक्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। खबर है कि इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के फाउंडर और सीईओ Moxie Marlinspike ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

हम सब वॉट्सऐप का तो उपयोग करते हैं, लेकिन इसकी तरह ही एक और ऐप है जिसके बारे में बहुत कम जानते हैं। हम आपको इस ऐप के बारे में बताएंगे इसके सीईओ के बारे में भी जानकारी देंगे जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरी खबर।

दरअसल वॉट्सऐप की तरह ही एक ऐप है जिसका नाम Signal है। ये भी वॉट्सऐप की तरह ही एंड टू एंड एनक्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। खबर है कि इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के फाउंडर और सीईओ Moxie Marlinspike ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के बारे में उन्होंने ब्लॉग पोस्ट में बताया। अब वॉट्सऐप के को- फाउंडर Brain Acton Signal के अंतरिम सीईओ बनेंगे।

Moxie Marlinspike ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, यह नया साल है और Signal के सीईओ के तौर पर उन्हें रिप्लेस करने का सही वक्त है। यह भी बताया कि वह फिलहाल Signal बोर्ड का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि वो परमानेंट सीईओ की तलाश कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Brain acton ने 2009 में वॉट्सऐप को बनाया था।

 सिग्नल की वेबसाइट के अनुसार वॉट्सऐप को Brain acton ने साल 2017 में उपभोक्ता के डेटा और टारगेटिंग ऐड को लेकर हुए मतभेद के बाद अलविदा कह दिया था। उन्होंने 2018 में moxie के साथ मिलकर नॉन प्रॉफिट सिग्नल फाउंडेशन शुरू किया था। आपको ये बता दें जिस वक्त वक़्त वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवाद छिड़ा उसके बाद से यूजर टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप का उपयोग करने लगे थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़