इंसानों को त्याग कर वस्तुओं से शादी कर रही हैं महिलाऐं, किसी ने एफिल टॉवर तो किसी ने हवाई जहाज संग किया रोमांस

woman married to eiffel tower
unsplash

एरिका ने किसी इंसान से नहीं, बल्कि एफिल टॉवर से शादी की थी। वह भावनात्मक और शारीरिक रूप से विभिन्न वस्तुओं के प्रति आकर्षित होती हैं। पेरिस में उन्हें एफिल टॉवर से प्यार हो गया। टॉवर के साथ उनका रिश्ता इतना गहरा था कि उन्होंने एफिल टावर से शादी भी कर ली थी।

आजकल लोग अपनी सेक्सुअल प्रेफरेंस यानि लैंगिकता को लेकर काफी सजग हो गए हैं। कोई गे मैरिज, लेस्बियन मैरिज तो कोई सोलोगैमी भी कर रहा है। लेकिन जहाँ अभी भी लोग समलैंगिक रिश्ते को गलत नज़रों से देखते हैं, वहीं दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जिनकी अजीबोगरीब शादियों के बारे में पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। इनमें से एक महिला ने एफिल टॉवर से शदी की थी। 

2007 में अमेरिका की एरिका लैबरी नाम की महिला ने अपने विचित्र शौक के लिए सुर्खियां बटोरी थीं। एरिका ने किसी इंसान से नहीं, बल्कि एफिल टॉवर से शादी की थी। वह भावनात्मक और शारीरिक रूप से विभिन्न वस्तुओं के प्रति आकर्षित होती हैं। पेरिस में उन्हें एफिल टॉवर से प्यार हो गया। टॉवर के साथ उनका रिश्ता इतना गहरा था कि उन्होंने एफिल टावर से शादी भी कर ली थी। लेकिन अब टॉवर से शादी के 15 साल बाद उसका दिल एक नई वास्तु पर आ गया है।

अब 55 वर्षीय एरिका को एक नई वस्तु से प्यार हो गया है। उनका दावा है कि एफिल टावर के साथ 15 साल बिताने के बाद जीवन नीरस हो गया है। इसलिए वह अपने पुराने 'जीवनसाथी' को छोड़कर नए की तलाश में थीं। हाल ही में एरिका ने फेंस के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उसे इस पर प्यार आने लगा है।

एरिका ने अपनी लव स्टोरी लोगों के साथ शेयर की। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, "फेंस मेरे लिए एक दिलचस्प वस्तु है।" एरिका ने कहा कि फेंस का डिज़ाइन मुझे आकर्षित करते हैं। वीडियो में एरिका ने बताया कि फेंस काफी खतरनाक होते हैं। लेकिन यही कारण है कि उसे फेंस पसंद आ गया है। 

केवल एरिक ही नहीं, कई अन्य लोग भी हैं जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से किसी चीज़ की ओर आकर्षित होते हैं। कुछ दिनों पहले जर्मनी की एक महिला को इस शौक के बारे में पता चला। सारा रोडो नाम की इस महिला को बोइंग 737 से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, उन्हें बोइंग 737 के साथ रोमांस करना भी पसंद है! 'माई स्ट्रेंज एडिक्शन' नाम की एक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्री में हाल ही में एक शख्स की कार से सेक्स करने की कहानी बताई गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़