शादी के चार साल बाद भी वर्जिन है महिला, ऑनलाइन प्यार में पड़ने का भुगतना पड़ा अंजाम

25 yr old girl story
unsplash

ऑनलाइन डेटिंग पर धोखाधड़ी की कई घटनाएं अक्सर पढ़ने-सुनने को मिलती रहती हैं। ऑनलाइन चैट करते समय किसी पर बिना सोचे-समझे विश्वास करने के बुरे परिणाम हो सकते हैं। हाल ही में 25 साल की एक लड़की ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए अपनी ऐसी ही कहानी को नेट पर सबके साथ साझा किया।

आजकल ऑनलाइन डेटिंग का काफी चलन है। लोग पहले डेटिंग वेबसाइट पर बात करते हैं, फिर दोस्ती होती है और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल जाती है। लेकिन ऑनलाइन कौन अपने बारे में सच बता रहा है और कौन आपकी भावनाओं के साथ खेल रहा है, इसका पता लगा पाना मुश्किल है। ऑनलाइन डेटिंग पर धोखाधड़ी की कई घटनाएं अक्सर पढ़ने-सुनने को मिलती रहती हैं। ऑनलाइन चैट करते समय किसी पर बिना सोचे-समझे विश्वास करने के बुरे परिणाम हो सकते हैं। हाल ही में 25 साल की एक लड़की ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए अपनी ऐसी ही कहानी को नेट पर सबके साथ साझा किया।

महिला ने बताया कि उसे ऑनलाइन दोस्त बनाना पसंद था। उसने फेसबुक पर एक शख्स से बातचीत की। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि महिला को खुद से ज्यादा अपने दोस्त पर भरोसा होने लगा। कुछ समय बात करने के बाद उस आदमी ने महिला को प्रस्ताव दिया। लेकिन महिला को अपने दोस्त से प्यार नहीं था। लेकिन शख्स ने उसका इतना ख्याल रखते हुए इतना अच्छा व्यवहार करना शुरू कर दिया कि महिला को अपना रवैया बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। यहाँ तक कि, महिला ने उस शख्स से शादी करने का निर्णय ले लिया। 

यहाँ तक तो सब अच्छा था, लेकिन असली समस्या तो शादी के बाद शुरू हुई। शादी के बाद, पहली रात को महिला को पता चलता है कि उसके पति को शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। पहले तो महिला ने सोचा कि यह काम के तनाव या मानसिक अवसाद के कारण हो सकता है। लेकिन जब वह इस बारे में पति से खुलकर बात करने गई तो वह उसके साथ मारपीट और शारीरिक शोषण करने लगा।

क्या उसका पति किसी अन्य रिश्ते में शामिल है? क्या वह समलैंगिक है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो महिला के दिमाग में आते हैं। हालांकि, उसे किसी भी सवाल का ठीक से जवाब नहीं मिला। शादी के चार साल बाद भी वह अभी तक वर्जिन है। अपने इस रिश्ते के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गयी। उसने अंततः तलाक के लिए अर्जी दी। इंटरनेट पर शख्स से बात करने के बाद, शादी करने के अंजाम के बारे में महिला सपने में भी नहीं सोच सकती थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़