World Environment Day 2025: हर साल 05 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए इतिहास और थीम

World Environment Day 2025
Creative Commons licenses/Wikimedia Commons

हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करना है। 05 जून को पर्यावरण से जुड़ी कई सांस्कृतिक एक्टिविटी आयोजित करते हैं।

हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करना है। 05 जून को पर्यावरण से जुड़ी कई सांस्कृतिक एक्टिविटी आयोजित करते हैं। इस दिन वृक्षारोपण, जागरुकता कार्यक्रम और सफाई अभियान आदि कार्यकर्म मनाए जाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 150 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। वहीं इस दिन लोगों को पर्यावरण की गंभीर चुनौतियों से निपटने और उनके समाधान ढूंढने के लिए प्रेरित करता है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और उद्देश्य के बारे में...

इतिहास

बता दें कि हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने की शुरूआत 1972 में हुई थी। स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यावरण पर वैश्विक चर्चा की थी। जिसके बाद साल 1973 में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। जिसकी थीम 'केवल एक पृथ्वी' रखी गई थी। तब से लेकर आज तक हर साल एक नया देश इस कार्यक्रम की मेजबानी करता है और एक नई थीम रखी जाती है। जिससे कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया जा सके।

थीम

इस बार की थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना' रखा गया है। इस थीम का मकसद प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल और इसके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरुक करना है। क्योंकि प्लास्टिक का कचरा न सिर्फ पर्यावरण और समुद्री जीवन को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इंसानों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है। ऐसे में इस थीम के जरिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है कि वह प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें और पर्यावरण के अनुकूल ऑप्शन अपनाएं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़