खाना दोबारा गरम करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां

यह फूड रिहीट के दौरान की जाने वाली सबसे आम गलतियों में से एक है। कभी-कभी हम जल्दी में होते हैं और एक साथ सारा बचा हुआ खाना ही गरम करने लगते हैं। हालांकि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। बार-बार गरम करने से खाने का स्वाद, खुशबू और बनावट खराब हो सकती है।
हम सभी के घर में अक्सर खाना बच ही जाता है, जिसे हम अगली मील में दोबारा गरम करके खाते हैं। इसमें कोई बुराई भी नहीं है। इस तरह खाने को दोबारा गरम करके खाने से फूड वेस्टेज को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन यहां इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि खाने को सही तरह से गरम किया जाए।
कई बार हम जल्दी में बचे हुए खाने को सीधे तेज आंच पर चढ़ा देते हैं या पूरे बर्तन को बार-बार गरम करते रहते हैं। इससे खाने का स्वाद और बनावट तो बदल ही सकती है, सही तरीके से न रखा गया खाना सेहत के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ फूड रिहीट मिसटेक्स के बारे में-
खाना बार-बार गरम करना
यह फूड रिहीट के दौरान की जाने वाली सबसे आम गलतियों में से एक है। कभी-कभी हम जल्दी में होते हैं और एक साथ सारा बचा हुआ खाना ही गरम करने लगते हैं। हालांकि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। बार-बार गरम करने से खाने का स्वाद, खुशबू और बनावट खराब हो सकती है। इसलिए, जितना खाना खाना हो, उतना ही अलग बर्तन में निकालकर गरम करें। बाकी खाना ठंडा करके सुरक्षित तरीके से रखा रहने दें।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं Restaurant Style Soya Tandoori Malai, नोट करें आसान Recipe
बहुत तेज आंच पर खाना गरम करना
आप खाने को किस तरह गरम कर रही हैं, यह भी बहुत ज्यादा मायने रखता है। अमूमन लोग जल्दी के चक्कर में गैस आंच पर ही खाना गरम करने लगते हैं। ऐसे में खाना बाहर से खाना बहुत गरम हो जाता है, लेकिन अंदर का हिस्सा उतना गरम नहीं होता। इतना ही नहीं, बहुत तेज आंच पर गरम करने से खाने का कुछ हिस्सा सूख या जल भी सकता है। इसलिए, हमेशा खाना दोबारा गरम करते समय मध्यम या धीमी आंच रखें और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि गर्मी हर हिस्से तक पहुंचे।
खाने को लंबे समय तक बाहर छोड़ देना
कुछ लोग खाना गरम करने के बाद उसे दोबारा काफी देर तक रसोई या मेज पर छोड़ देते हैं। जबकि यह आदत बिल्कुल भी ठीक नहीं मानी जाती। गर्म या सामान्य तापमान पर लंबे समय तक रखा खाना खराब होने का जोखिम बढ़ा सकता है। जितना खाना तुरंत खाना हो उतना ही गरम करें और बचे हुए हिस्से को दोबारा लंबे समय तक बाहर रखने से बचें।
एक ही खाने को बहुत देर तक गरम करते रहना
कई बार हमें लगता है कि खाना जितनी देर तक गरम होगा, उतना ही अच्छा रहेगा। जबकि यह सच नहीं है। जब खाने को बहुत देर तक गरम किया जाता है तो इससे कभी सब्जी की नमी कम हो सकती है, तो कभी दाल गाढ़ी हो सकती है और खाना सूखा लग सकता है। इसलिए, खाना पूरी तरह गरम होते ही आंच बंद कर दें। जरूरत से ज्यादा पकाने से बचें।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़














