Delhi Police ने 60 लाख रुपये की 4.71 लाख नकली सिगरेट पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police ने 60 लाख रुपये की 4.71 लाख नकली सिगरेट पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

दिल्ली पुलिस ने प्रशांत विहार इलाके में कार्रवाई करते हुए करीब 60 लाख रुपये मूल्य की 4.71 लाख से अधिक नकली सिगरेट बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक इन सिगरेटों को असली ब्रांड्स से मिलते-जुलते पैकेटों में पैक किया गया था ताकि खरीदार धोखा खा जाएं। मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने लगभग 60 लाख रुपये मूल्य की 4.71 लाख से अधिक नकली सिगरेट बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अकरम (32), राजरानी (70) और किशन मुरारी (28) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि एक टीम को 16 सितंबर को प्रशांत विहार इलाके में नकली सिगरेट लाए जाने के संबंध में सूचना मिली जिसके बाद अकरम को लगभग 1.20 लाख सिगरेट के साथ पकड़ लिया गया। प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज करने के बाद आपूर्ति नेटवर्क की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच के दौरान, 28 सितंबर को एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 1.59 लाख नकली सिगरेट बरामद की गईं।

पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी को 29 सितंबर को 1.92 लाख नकली सिगरेट के साथ पकड़ा गया। इस तरह आरोपियों के पास कुल 4.71 लाख से ज्यादा नकली सिगरेट बरामद की गईं। अधिकारी ने बताया कि नकली सिगरेट को असली उत्पादों से काफी मिलते-जुलते पैकेटों में पैक किया गया था, जिससे उपभोक्ताओं के लिए इनकी पहचान करना मुश्किल था।

मामले की आगे की जांच जारी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़