TRAI की DND सेवा से रुकेगी स्पैम Call, Jio और Airtel ऐप से ऐसे करें चालू

अनचाहे प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज से बचने के लिए ट्राई की डीएनडी (DND) सेवा एक प्रभावी उपाय है। उपभोक्ता 1909 पर START 0 लिखकर एसएमएस भेजकर, कॉल करके या ऑपरेटर ऐप के जरिए इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। 24 घंटे के भीतर यह सेवा चालू हो जाती है, जिससे कमर्शियल कॉल्स और मैसेज रुक जाते हैं।
क्या आप भी पूरे दिन आने वाले प्रमोशनल कॉल और SMS से परेशान है। जबसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आया है, तब से स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं और इनमें से ज्यादातर सीधे-सादे SMS और वॉयस कॉल के मध्यम से आते हैं।
अगर काम के दौरान या आराम के वक्त बजता है फोन थका देने वाला हो जाता है। राहत का रास्ता TRAI की DND सेवा है। आइए आपको बताते हैं क्या करें , इसकी सीमाएं क्या है और इसको आप कैसे चालू कर सकते हैं।
2007 से लागू है DND की सुविधा
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने 2007 से डू नॉट कॉल की व्यवस्था लागू कर रखी है। यह ऑपरेटरों के लिए नियमों का सेट भी है और एक टेक्निकल सिस्टम भी, जो कि रोजाना मोबाइल यूजर्स को आने वाले अनचाहे कॉल और SMS से बचाता है। वैसे यह देशव्यापी सिस्टम है और सभी सेलुलर सर्विस प्रोवाइडर्स पर लागू हो सकता है। असल में TRAI नियम और गाइडलाइंस को बनाता है, बल्कि हर ऑपरेटर को अपने यूजर्स के लिए DND रजिस्ट्रेशन सिस्टम को रैडी करना पड़ता है।
क्या है DND चालू करने का तरीका?
SMS से: सबसे पहले आप फोन के मैसेजिंग ऐप में 1909 पर START 0 लिखकर भेजें। यह पूरी तरह से DND के लिए है।
कॉल से: इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1909 डायल करें और IVR के निर्देश को जरुर मानें।
एप और वेबसाइट से: इसके अलावा, आप SMS, कॉल, वेबसाइट या ऑपरेटर के एप, इनमें से किसी भी DND एक्टिवेट कर सकते हैं।
समय: रजिस्टर होने के बाद DND को एक्टिवेट होने में 24 घंटे लगते हैं।
फुल या पार्शियल: अगर आप पार्शियल DND चाहते हैं, तो ऑप्शन को जरुर चूज करें। अगर आप फुल DND में सभी कमर्शियल कॉल और SMS कम हो जाते हैं।
ऑपरेटर के एप से कैसे करें?
- वैसे एस से यह काम करने बेहद आसान है। JIO पर MyJio ऐप ओपन करें फिर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें, अब मोबाइल सेटिंग्स, सर्विस सेटिंग्स और 'डू नॉट डिस्टर्ब' में जाएं, जहां कमर्शियल संदेश को पूरी तरह से भेज सकते हैं और आंशिक रुप से रोकने के टॉगल मिलते हैं।
- Airtel Thanks एप में प्रीपेड या पोस्टपेड टैब चुनकर ' सेट DND' पर क्लिक करें। अब 'मैनेज' में अपना ऑप्शन चूज कर सकते हैं।
- VI एप में 'माय अकाउंट' के भीतर 'सर्विसेज-DND' ओपन करके ऑप्शन चूज करें और सबमिट का ऑप्शन दबाएं।
- वहीं, Airtel की DND रजिस्ट्रेशन वेबसाइट से भी नंबर रजिस्टर कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़













