Beat the Heat: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये Royal Mango Rabri Falooda, नोट करें आसान रेसिपी

गर्मियों में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा 'मैंगो रबड़ी फालूदा' घर पर, वो भी बिना किसी झंझट के। इस आसान रेसिपी से आप आम, रबड़ी और फालूदा सेव का इस्तेमाल करके एक परफेक्ट और रिफ्रेशिंग डेजर्ट तैयार कर सकते हैं।
समर सीजन में ठंडा और रिफ्रेशिंग चीजें खाने को मिल जाए, तो मजा आ जाता है। इस दौरान ठंडी-ठंडी आइसक्रीम या फालूदा खाकर बॉडी एकदम रिफ्रेश फील करने लगता है। गर्मियों के सीजन में फलों का राजा 'आम'सबसे ज्यादा खाया जाता है। आम से कई तरह की डिशेज और ड्रिंक्स बनाए जाते हैं, जो काफी टेस्टी होते है। गौरतलब है कि चिलचिलाती धूप में कुछ ठंडा, मीठा और रिफ्रेशिंग मिल जाए, तो पूरा दिन बन जाता है। ऐसे में आप 'मैंगो रबड़ी फालूदा' आसानी से बना सकते है। यह एकदम रॉयल डेजर्ट है इसका नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है।
अब आप काफी आसान तरीके से मैंगों रबड़ी फालूदा बना सकते हैं। एकदम रेस्टोरेंट या फिर ठेले जैसा परफेक्ट फालूदा तैयार करें। आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी।
मैंगो रबड़ी फालूदा बनाने के लिए सामग्री
- पके हुए मीठे आम - 2 बड़े (एक प्यूरी के लिए, एक छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
-रबड़ी - 2 कप (आप रेडीमेड या घर की बनी रबड़ी ले सकते हैं)
-फालूदा सेव - 1 कप (उबली हुई)
-सब्जा के बीज - 2 छोटे चम्मच (पानी में भीगे हुए)
-रोज सिरप - 2 बड़े चम्मच
-ड्राई फ्रूट्स - बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता (गार्निश के लिए)
-आइसक्रीम - 2 स्कूप (वनीला या मैंगो फ्लेवर)
मैंगो रबड़ी फालूदा बनाने की विधि
- सबसे पहले आप सब्जा के बीजों को आधा कप पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। फूलने के बाद ये एकदम जेली जैसा हो जाए जाएगा और इसकी तासीर भी काफी ठंडी होती है। इसके बाद, फालूदा सेव के पैकेट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उबाल लें और तुरंत ठंडे पानी से धोकर रख लें जिससे ये आपस में चिपकें नहीं।
- अब एक आम को छीलकर मिक्सी में पीस लें और बिना पानी डाले उसकी एक गाढ़ी और स्मूद प्यूरी तैयार कर लें। दूसरे आम के चौकोर टुकड़े करके रख लें।
- यदि आपके पास पहले रबड़ी नहीं है, तो आप आधा लीटर फुल क्रीम दूध लें, उसे 15 मिनट तक उबाल कर थोड़ा गाढ़ा कर लें और उसमें मिठास के लिए थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क मिला दें। फिर इसे फ्रिज में रखकर एकदम ठंडा कर लें। यह लीजिए आपकी इंस्टेंट रबड़ी तैयार है।
- इसके बाद दो बड़े और सुंदर कांच के गिलास लें और सबसे नीचे 1-1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज डालें।
- इसके ऊपर 1 चम्मच रोज सिरप किनारों से होते हुए डालें, जिससे गिलास बाहर से दिखने में काफी सुंदर लगे।
- अब आप उबली हुई फालूजा सेव की एक अच्छी सी लेयर लगाएं।
- ऊपर से ताजी मौंगो प्यूरी और आम के कटे हुए टुकड़े डालें।
- इसके बाद गिलास में अपनी ठंडी-ठंडी रबड़ी भरें।
- अब गिलास के सबसे ऊपर वैनिला या मैंगो आइसक्रीम का एक बड़ा स्कूप रखें।
- इसके बाद मैंगो फालूदा में कटे हुए बादाम, पिस्ता, चेरी और कुछ आम के टुकड़ों से सजाएं। आप चाहें तो लुक को और निखारने के लिए ऊपर से थोड़ा-सा रोज सिरप और डाल सकते हैं।
- इस बात का ध्यान रखें कि फालूदा का असली मजा तभी आता है जब इसकी हर एक सामग्री चिल्ड हो। जब आप गिलास में असेंबल करें तो पहले इन सभी चीजों को फ्रिज में अच्छे से ठंडा कर लें।
- यह लीजिए आपका टेस्टी और रिफ्रेशिंग 'मैंगो रबड़ी फालूदा' बिल्कुल बनकर तैयार है।
अन्य न्यूज़















