Holi Special: इस Recipe से बनाएं हलवाई जैसी Perfect चाशनी वाली गुजिया

Easy Syrup Gujiya
AI Image

होली पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता चाशनी वाली गुजिया, यहां जानें मावा की स्टफिंग से लेकर परफेक्ट चाशनी बनाने तक की पूरी विधि और खास टिप्स।

होली का त्योहार रंगों और पकवानों के लिए जाना जाता है। होली का पर्व आते ही हर एक घर में गुजिया की खुशबू आने लगती है। वैसे गुजियो को लोग कई तरह से बनाते हैं, लेकिन चाशनी वाली गुजिया की बात ही अलग होती है। त्योहार आते ही हलवाई की दुकान पर चाशनी वाली गुजिया काफी बिकती है। खस्ता और कुरकुरी होने के साथ ही इसके अंदर मावे और मेवों की फीलिंग होती है। जो स्वाद और भी बढ़ा देती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि चाशनी वाली गुजिया को कैसे बनाएं।

चाशनी वाली गुजिया बनाने का सरल तरीका

चाशनी वाली गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छानकर उसमें घी का मोयन मिलाएं और गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें। इस बीच मावा को हल्का सुनहरा होने तक भून लें, फिर ठंडा करके उसमें पिसी चीनी, बारीक कटे मेवे और इलायची पाउडर मिलाकर भरावन तैयार करें। आटे की छोटी लोइयां बेलें, बीच में भरावन रखें और किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह बंद कर दें। कड़ाही में घी या तेल गर्म करके धीमी आंच पर गुजिया सुनहरी होने तक तलें। अलग से चीनी और पानी की चाशनी बनाकर तैयार रखें। तली हुई गरम गुजिया को चाशनी में डुबोकर निकाल लें और ऊपर से पिस्ता व सूखी गुलाब पंखुड़ियों से सजाकर परोसें।

चाशनी वाली गुजिया बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

- गुजिया को हमेशा धीमी ही आंच पर ही तलें।

- मोयन लगाने के बाद मैदे को मुट्ठी में लेकर बांधे, जब मुट्ठी बनने लगे, तो समझ लीजिए कि मोयन सही है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़