सर्दी-जुकाम के मौसम में बनाएं ये Garlic Coriander Soup, मिनटों में होगा तैयार

garlic coriander soup recipe
CANVA PRO
एकता । Oct 19 2026 4:39PM

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाव और सेहत के लिए लहसुन, धनिया और काली मिर्च का सूप एक बेहतरीन विकल्प है। इसे घी, दालचीनी, लहसुन, धनिया, काली मिर्च और नींबू के रस से बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। कम समय में बनने वाला यह गर्मागर्म सूप बदलते मौसम के दौरान शरीर को काफी सुकून देता है।

मौसम बदल रहा है, इसलिए इस दौरान सेहत का ध्यान रखने के लिए खान-पान में भी थोड़ा बदलाव जरूरी है। अगर आप भी बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए कुछ आसान और गर्मागर्म बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके काम आ सकती है।

अगर आप बहुत व्यस्त हैं और कुछ ज्यादा बनाने का समय नहीं है, तो लहसुन, धनिया और काली मिर्च का यह सूप जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और गर्म-गर्म सूप मौसम बदलने के दौरान काफी सुकून देने वाला लगता है।

लहसुन-धनिया सूप बनाने की सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1 दालचीनी का टुकड़ा
- 10 बारीक कटे हुए लहसुन
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई धनिया की डंठल
- 500 मिली पानी
- 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नमक
- आधी मुट्ठी ताजा धनिया पत्ती
- थोड़ा सा नींबू का रस

इसे भी पढ़ें: Navratri Bhog: चीनी की जगह शहद से बनाएं आटे का हलवा, सीखें आसान Recipe

ऐसे बनाएं लहसुन-धनिया सूप

सबसे पहले एक बर्तन को मध्यम आंच पर रखें और उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें। घी गर्म होने पर इसमें 1 दालचीनी का टुकड़ा डालें।

अब इसमें 10 बारीक कटे हुए लहसुन और 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई धनिया की डंठल डालकर करीब 1 मिनट तक भूनें। जब इसकी खुशबू आने लगे, तो इसमें 500 मिली पानी डाल दें।

इसके बाद 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1 छोटा चम्मच नमक डालें। इसे करीब 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

आखिर में आधी मुट्ठी ताजा धनिया पत्ती और थोड़ा सा नींबू का रस डालें। अच्छी तरह मिलाएं और बस, आपका गर्मागर्म लहसुन-धनिया सूप तैयार है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़