Kaju Katli का स्वाद भी होगा फेल, इस Raksha Bandhan ट्राई करें ये Special Coconut Barfi रेसिपी

रक्षाबंधन के दौरान बाजार में मिलावटी मिठाइयों की समस्या का समाधान घर पर निर्मित सूखे नारियल की बर्फी के माध्यम से किया जा सकता है जो स्वाद में काजू कतली के समकक्ष है। यह रेसिपी दूध, छुहारे और नारियल के पोषक मिश्रण पर आधारित है जो त्योहारों पर शुद्धता और स्वास्थ्य के मानकों को सुनिश्चित करती है। विश्लेषण के अनुसार घरेलू स्तर पर मिठाई तैयार करना न केवल किफायती है बल्कि उत्सव की मिठास को अधिक विश्वसनीय बनाता है।
रक्षाबंधन का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। ऐसे में घर में फेस्टिवल को लेकर काफी तैयारियां चल रही हैं, शॉपिंग से लेकर खाने में क्या बनाया जाए। इस दौरान मिठाई की डिमांड काफी रहती है। त्योहार के समय मिलावटी स्वीट्स की भरमार ज्यादा देखने को मिलती है।
कई बार तो आप भी अच्छी और खराब मिठाई की पहचान नहीं कर पाते हैं। इसलिए इन सब समस्याओं से बचने के लिए इस बार आप घर पर ही हलवाई जैसी मिठाई बना सकते हैं। अपने भाई के लिए स्पेशल और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो सूखे नारियल को जरुर तैयार करके बर्फी बना सकते हैं। इसका स्वाद इतना टेस्टी होता है कि आप काजू कतली को भूल ही जाएंगे। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
सामग्री
-छुहारा-1 कटोरी
-सूखा नारियल- 2 गोला
-दूध- 1 लीटर
-ड्राई फ्रूट्स (पिस्ता और बादाम)- कटे हुए घी- 1/2 कप
-सूजी- 3/4 कप
-इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
-मिश्री या चीनी-1/2 कप
-मिल्क पाउडर- 5 बड़े चम्मच
सूखे नारियल से बर्फी बनाने की विधि
- सबसे पहले आप सूखे नारियल की बर्फी बनाने के लिए छुहारों को काटकर उसके बीज निकाल लें। अब नारियल गोला को तोड़े और इसके पतले-पतले टुकड़े करें।
- अब आप 1 लीटर फुल क्रीम दूध लें और इसे कड़ाही में डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म होने के लिए रख दें।
- उबाल आने के बाद कटे हुए छुहारों और नारियल को डाल दें। अब गैस की आंच को धीमा कर लें और थाली से ढक्कर पकने दें।
- अब 10 मिनट बाद ढक्कन हटाकर मिश्रण को चलाएं। दूध जब थोड़ा बच जाए, तो गैस को बंद कर दें। यदि दूध की मात्रा ज्यादा है, तो इसे कुछ देर तक पकाएं।
- फिर आप गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें। जब यह नॉर्मल हो जाए, तो इसे मिक्सर में डालकर पीसे। इसको अब कटोरे में निकालकर किनारे रखें।
- अब कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें तय मात्रा के अनुसार सूजी डालकर लगतार चलाते रहे ताकि यह गोल्डन ब्राउन हो जाए।
- इसमें इलायची पाउडर डालकर 2-3 बार चलाएं। 2 मिनट बाद मिश्री या फिर चीनी का बूरा, मिल्का पाउडर और ड्राई फ्रटूस् डालकर अच्छे से मिला लें।
- फिर 3 मिनट बाद गैस को बंद कर दें। अब एक थाली लें और उस पर घी लगाकर चिकना करें। जिसके बाद इस पर मिश्रण डालें।
- अब आप इसे अच्छे से फैलाकर कटोरी की मदद से चिकना करें। ऊपर से कटे हुए मेवा डाले। कुछ देर सेट होने दे और फिर मनपसंद आकार में काटें।
- तैयार है आपकी नारियल बर्फी। इसको त्योहार के समय काफी आनंद के साथ खाएं।
सूखे नारियल से बर्फी बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
- नारियल से बर्फी बनाते समय गैस की फ्लेम पर जरुर ध्यान दें।
- जब मिश्रण पीसे तो पानी या दूध न डालें।
- मिश्रण को भूनते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह चिपचिपा न रहे।
- इसे चेक करने के लिए कलछी को मिश्रण के बीच में खड़ा करें। यदि पलटा सीधा खड़ा रहे तो इसका मतलब मिश्रण बनाने के लिए रैडी है।
अन्य न्यूज़













