Plants में लगे सफेद कीड़े खत्म करेगा Baking Soda का देसी Spray, ऐसे बनाएं घोल

Homemade Pest Control Spray
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पौधों पर लगने वाले सफेद कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए महंगे कीटनाशकों की जगह घरेलू घोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी में बेकिंग सोडा, हल्का लिक्विड सोप और तेल की कुछ बूंदें मिलाकर यह स्प्रे तैयार करें। इसे सुबह या शाम के समय पौधों के प्रभावित हिस्सों पर हल्का छिड़कें।

घर की छत व बालकनी में लगे हुए पेड़-पौधे खूबसूरती बढ़ाते और साथ ही मन को भी सुकून देने का कार्य करते हैं। लेकिन, कई बार अच्छे से देखभाल के बाद भी पौधों की पत्तियों, तनों और नई शाखाओं पर छोटे-छोटे सफेद कीड़े लग ही जाते है।

यह कीड़े पौधों का रस चूसने लगते हैं, जिसके बाद पत्तियां पीली पड़ने लगती है। इतना ही नहीं, पौधों की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में लोग बाजार से महंगे कीटनाशक खरीदते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि कुछ सामान्य घरेलू चीजों की मदद से आप इन पेड़-पौधों को सही कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या उपाय करें?

सफेद पानी बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

अगर आप घरेलू घोल तैयार करना चाहते हैं, तो आपको बहुत ज्यादा सामान की जरुरत नहीं है, बस घर में मौजूद इन सामान्य चीजों से इसे बना सकते हैं-

1 लीटर साफ पानी
आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
आधा छोटा चम्मच हल्का लिक्विड डिशवॉश सोप
तेल की 3-4 बूंदें

इस बात का ध्यान रखे कि डिशवॉश सोप की जगह तेज केमिकल वाला क्लीनर इस्तेमाल न करें। वहीं, तेल की मात्रा कम रखें, जिससे पत्तियों पर जरुरत से ज्यादा चिकनाई न जमें।

इस तरह तैयार करें सफेद कीड़ों का घोल

- सबसे पहले एक साफ बर्तन में एक लीटर पानी लें।

- अब इसमें आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

- इसके बाद इसमें हल्का डिशवॉश सोप और तेल की कुछ बूंदें डालें।

- सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।

- अब इसको साफ स्प्रे बोतल में भर लें।

- तैयार है सफेद घोल, इसको आप पौधों में डाल सकते हैं।

पौधों पर सफेद पानी का इस्तेमाल कैसे करें?

आपको बताते चले कि, इस घोल को इस्तेामाल करते हुए पहले पौधे की एक या दो पत्तियों पर थोड़ा-सा स्प्रे करके 24-48 घंटे इंतजार कर सकते हैं। यदि पत्तियों पर जलने, पीलेपन या धब्बों के निशान नहीं दिखते हैं, तभी सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।

जब स्प्रे करें तो पत्तियों के नीचे और उन जगहों पर ध्यान दें, जहां सफेद कीड़े दिखाई देते हैं। तेज धूप में इसका छिड़काव न करें। सुबह या शाम का समय बेहतर रहता है। पूरे पौधे को घोल से भिगोने की जरुरत नहीं है। अब प्रभावित हिस्सों पर हल्का स्प्रे करें। यदि आप पौधे पर कीड़े ज्यादा है, तो पहले गीले कपड़े या कॉटन की मदद से उन्हें हटाएं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़