टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम

tomato gravy
Image Credit- AI generated image (Chatgpt)
मिताली जैन । Sep 25 2026 6:38PM

अगर टमाटर की ग्रेवी बहुत ज्यादा खट्टी हो गई है, तो उसमें थोड़ी सी चीनी डालना सबसे आसान उपायों में से एक है। हालांकि, इस बात का ख्याल रखें कि आप बहुत ज्यादा चीनी न डालें। पहले एक छोटी चुटकी डालकर ग्रेवी को अच्छी तरह मिलाएं और फिर स्वाद चखें। जरूरत लगे तो थोड़ी और डाल सकती हैं।

टमाटर का इस्तेमाल हर भारतीय किचन में किया ही जाता है। कई तरह की सब्जियां बनाने के लिए हम ग्रेवी के रूप में हम टमाटर को प्रयोग करते हैं, फिर चाहे पनीर की सब्जी हो, छोले हों, शाही ग्रेवी हो या कोई साधारण मसालेदार सब्जी, टमाटर स्वाद को एक अलग ही रंग दे देता है।

लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि टमाटर ज्यादा खट्टे निकल जाते हैं और ऐसे में पूरी ग्रेवी का स्वाद बिगड़ जाता है। खासकर तब परेशानी होती है जब सब्जी लगभग तैयार हो और चखने पर अचानक बहुत ज्यादा खटास महसूस हो। ऐसे में अक्सर हम पूरी सब्जी ही बाहर फेंक देते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि ग्रेवी की खटास को बैलेंस करने के लिए क्या किया जाए-  

इसे भी पढ़ें: भूल जाएंगे बाजार का रोल, जब घर पर बनाएंगे यह चटपटा और क्रिस्पी Soya Tikki Wrap!

थोड़ी सी चीनी करें इस्तेमाल

अगर टमाटर की ग्रेवी बहुत ज्यादा खट्टी हो गई है, तो उसमें थोड़ी सी चीनी डालना सबसे आसान उपायों में से एक है। हालांकि, इस बात का ख्याल रखें कि आप बहुत ज्यादा चीनी न डालें। पहले एक छोटी चुटकी डालकर ग्रेवी को अच्छी तरह मिलाएं और फिर स्वाद चखें। जरूरत लगे तो थोड़ी और डाल सकती हैं। जरूरत से ज्यादा चीनी मिलाने से सब्जी मीठी हो सकती है।

थोड़ा सा गुड़ आएगा काम


अगर घर में चीनी की जगह गुड़ है, तो उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, गुड़ ग्रेवी में हल्की मिठास के साथ एक अलग तरह का स्वाद भी रखें। हालांकि, इसकी मात्रा बहुत कम रखें। थोड़ा सा गुड़ डालकर ग्रेवी को पकाएं और फिर स्वाद जांचें।

ताजी क्रीम से बढ़ेगा टेस्ट

अगर आप सब्जी के खट्टेपन को कम करने के साथ एक रिचनेस भी लाना चाहती हैं तो ऐसे में थोड़ी सी मलाई या ताजी क्रीम का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। यह तरीका खासकर पनीर, मलाईदार सब्जियों या हल्की मसालेदार ग्रेवी में काफी अच्छा लग सकता है। बस, इसे धीरे-धीरे मिलाएं और ग्रेवी को बहुत तेज आंच पर न पकाएं।

थोड़ा दूध डालें

कुछ ग्रेवी में थोड़ी मात्रा में दूध डालने से भी टमाटर की खटास का असर कम महसूस हो सकता है। हालांकि, दूध हर तरह की ग्रेवी के लिए उपयुक्त नहीं होता। इसे खासकर उन सब्जियों में इस्तेमाल करें जिनका स्वाद पहले से थोड़ा मलाईदार या हल्का है। दूध डालने के बाद ग्रेवी को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं।

- मिताली जैन

All the updates here:

अन्य न्यूज़