Home Decor Tips: कम बजट में भी मिलेगा 'Luxury Look', इन 5 तरीकों से घर बनेगा फाइव-स्टार

कम बजट में घर को 'फाइव-स्टार' लग्जरी लुक देने के लिए महंगे इंटीरियर की जगह स्मार्ट होम डेकोर टिप्स अपनाएं। घर को डी-क्लटर करके, सही लाइटिंग, न्यूट्रल रंगों और इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल कर आप अपने घर को एक आलीशान और नया रूप दे सकते हैं।
हर किसी का सपना होता है कि उसका घर खूबसूरत और लग्जरी हो। हम सभी अपने आशियाना को सजाने के लिए महंगे-महंगे इंटीरियर तक करवाते हैं। कई बार बजट के कारण मनचाह इंटीरियर घर पर नहीं करा पाते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के लिए सिर्फ महंगी और ब्रैंडिड चीजें ही घर को आलीशान बनाती है। लेकिन यह जान लें कि महंगी चीजों से ही होम डेकोर करें यह जरुर नहीं है।
अब आप कम बजट में अपने घर को सजाने के सपने को पूरा कर सकते हैं। यदि आप भी बेस्ट होम डेकोर टिप्स की तलाश में है, तो यह लेख आपके लिए है।
बिना ज्यादा मेहनत के घर को लग्जरी लुक देने के तरीके
इन टिप्स के जरिए अपने घर को लग्जरी लुक दे सकते हैं-
डी क्लटर करें
गौरतलब है कि घर में बिखरी हुई चीजें घर का लुक खराब कर देती हैं, ऐसे में सबसे जरुरी है कि घर के समान की डी-क्लटरिंग कर दें। इसके लिए आप वूडन बॉक्स या वोवन बास्केट या स्टोरेज वाले सोफा या बेड का यूज कर सकते हैं।
सही लाइटिंग
आप अपने घर में एक बड़ी व्हाइट लाइट की जगह छोटी वॉर्म लाइट, LED स्ट्रिप्स और टेबल लैंप का इस्तेमाल करें। तरह-तरह की लाइट्स से घर में अलग ही रौनक देखने को मिलती है।
दीवारों के लिए न्यूट्रल रंग चुनें
अगर आप वही पुराने घिसे-पिटे रंग जैसे पिंक, स्काई ब्लू या हल्के हरे की जगह न्यूट्रल रंग दीवारों के लिए चुन सकते हैं। जैसे कि सफेद, बेज, लाइट ग्रे और ब्राउन रंग शामिल है।
वॉल आर्ट और वॉल मिरर
घर के लिए छोटे-छोटे शो पीस लगाने के बजाय बड़ी वॉल आर्ट और वॉल मिरर के साथ ही ऐब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग का चूज कर सकते हैं।
इंडोर प्लांट्स
घर की डेकोरेशन के लिए आप मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, जेड प्लांट और सिंगोनियम सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। इनकी खास बात यह है कि ये खूबसूरती के साथ ही कम पानी और देखभाल के लिए अच्छे हैं। घर में सुख-समृद्धि बनीं रहती है।
अन्य न्यूज़















