Maha Shivratri 2025: फलाहर में बनाएं कुट्टू के आटे की रोटी, नोट करें रेसिपी

 kuttu ke atte ki roti
Instagram/@dassanasvegrecipes

महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्त व्रत जरुर रखते हैं। इस व्रत में आप आलू की सब्जी और दही के साथ कटूटू के आटे की रोटी बनाकर खा सकते हैं। कुट्टू टेस्ट के साथ ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

सनातन धर्म महाशिवरात्रि का पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है। महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है यह पर्व भोलेनाथ को समर्पित है। यह दिन शिव के विवाह दिवस का प्रतीक है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है, इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 बुधवार को मनाई जाएगी। अगर आप इस दिन व्रत रख रहे हैं, तो फलाहर में कुट्टू को रोटी को जरुर बना सकते हैं।

कुट्टू के आटे की रोटी बनाने के लिए सामग्री

- 1 किलो कुट्टू का आटा

- 4 उबले हुए आलू

- 2 चम्मच सेंधा नमक

- 2 चम्मच देसी घी

कुट्टू के आटे की रोटी बनाने का तरीका

कूट्टू आटे की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर आलू उबालने के रख दें। जब आलू उबल जाएं तो इन्हे छीलकर एक बर्तन में रख दीजिए। फिर कुट्टू का आटा छानकर अब इसमें उबले हुए आलू मैश कर लें। फिर आप इसमें नमक और देसी घी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और बाद में आटा को गूंथकर तैयार कर लें। आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटी बनाना शुरु कर दें। तवा गर्म होने दें, इसके बाद आप आप आटे की लोई तोड़कर रोटी बेल लें। रोटी को गरम तवे पर डाल दें। एक तरफ से रोटी सिक जाए तो पलटवार दूसरी तरफ से भी सेंक लें। आपकी कुट्टू के आटे की रोटी बनकर तैयार है। इसको आप घी लगाकर गरमागरम आलू की सब्जी या फिर दही के साथ सेवन कर सकते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़