पुराने मिट्टी के दीयों से घर पर बनाएं Cleaning Powder, चमक उठेंगे पीतल और तांबे के बर्तन

त्योहारों के बाद बचे पुराने मिट्टी के दीयों को फेंकने के बजाय आप इनसे तांबे और पीतल के बर्तन चमका सकते हैं। दीयों को बारीक पीसकर उसमें नमक, बेकिंग सोडा, नींबू का रस और डिटर्जेंट मिलाकर क्लीनिंग पाउडर तैयार करें। इस पेस्ट से बर्तन रगड़ने पर उनका कालापन हट जाता है और वे चमक उठते हैं।
फेस्टिव सीजन के बाद आप सबके घर में मिट्टी के दीये बच गए होंगे। अब आप इन्हें बेकार समझकर बिल्कुल भी न फेंकें। इन मिट्टी के पुराने दीयों से आप घर के काले पड़े पीतल और पूजा के तांबे के बर्तनों को अच्छे से चमका सकते हैं।
अब आप पुराने दीयों से बाजार जैसा महंगा क्लीनिंग पाउडर घर पर ही बना सकते हैं। हमारी दादी-नानी बर्तनों को चमकाने के लिए राख और साफ मिट्टी का ही इस्तेमाल करती थीं। मिट्टी के दीयों में एक हल्का खुरदुरापन होता है, जो बिना बर्तनो के नुकसान पहुंचाए मुश्किल से मुश्किल से दाग-धब्बों को आसानी से काट सकते हैं। आइए आपको बताते कैसे आप पीतल के बर्तनों को चमका सकते हैं।
क्लीनिंग पाउडर बनाने के लिए जरूरी चीजें
4 से 5 पुराने मिट्टी के दीये (बिना तेल वाले या धोकर सुखाए हुए)
2 चम्मच सादा नमक
1 चम्मच बेकिंग सोडा (खाने वाला मीठा सोडा)
1 चम्मच नींबू का रस या अमचूर पाउडर
1 चम्मच कपड़े धोने वाला कोई भी वाशिंग पाउडर
कैसे बनाएं ये क्लीनिंग पाउडर
- सबसे पहले पुराने मिट्टी के दीयों को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें ताकि उनका सारा तेल निकल जाए। फिर इन दीयों को किसी भारी चीज से कूटकर इसके छोटे टुकड़े कर लें। अब इन टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालें और बिल्कुल बारीक पीस लें।
- इसके पीस इस पाउडर को एक बारीक छलनी से छान लें। ताकि मोटा या नुकीला टुकड़ा आराम से निकाल जाए। फिर आप छने हुए बारीक मिट्टी के पाउडर में नमक, बेकिंग सोडा, नींबू का रस और वाशिंग पाउडर डालकर अच्छा तरह मिला लें। तैयार है आपका होममेड पीतल-तांबा क्लीनिंग पाउडर तैयार है। इसे आप किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर महीनों तक रख सकते हैं।
- काले पड़े पीतल या तांबे के बर्तन धोने के लिए इसका इस्तेमाल करें। एक कटोरी में यह पाउडर निकालें। इसमें थोड़ा-पानी या आधा कटा हुआ नींबू निचोड़कर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट के बर्तनों पर लगाएं और हाथों से या स्क्रब की मदद से हल्के-हल्के रगड़ें।
- रगड़ने के बाद बर्तन का सारा कालापन और हरापन मिनटों में छूमंतर हो जाएगा। फिर अच्छे से इसे साफ पानी से धो लें और तुरंत सूखे सुती कपड़े से पोंछ लें। इस घरेलू नुस्खे से आपको पुराने बर्तन एकदम सोने की तरह जगमगा उठेंगे।
अन्य न्यूज़













