नवरात्रि तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा को लगाएं कुट्टू बर्फी का विशेष भोग, नोट करें आसान विधि

Kuttu ki Barfi
Instagram/@foodiepragyaa

नवरात्रि का पर्व चल रहा है ऐसे में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आप प्रसाद में कुट्टू की बर्फी बना सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसे आप फलाहर के तौर पर भी खा सकते हैं। कुट्टू के आटे से बर्फी बनाकर मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।

शारदीय नवराात्रि त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है जो मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी चंद्रघंटा शांति, साहस और कल्याण का प्रतीक मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बाघ पर सवार मां चंद्रघंटा का तेजस्वी रूप भक्तों के जीवन से भय और बाधाओं को नाश कर सकते हैं और उन्हें सुख और शांति प्रदान करता है। यदि आप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो भोग में कुट्टू के आटे की बर्फी बना सकते हैं, इसे बनाना काफी आसान है और स्वाद में भी बेहद लाजवाब होगा। आइए आपको रेसिपी बताते हैं। 

कुट्टू की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

- 2 कप कुट्टू का आटा

- 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

- 1 कप चीनी

- आधा कप बारीक कटे हुए बादाम

- आधा कप बारीक कटे हुए काजू

- 2 चम्मच इलायची पाउडर

- 3 कप देसी घी

कुट्टू की बर्फी बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में देसी घी डालकर गर्म कर लें। 

- इसके बाद घी गर्म करें पैन में और इसमें अब कुट्टू का आटा डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट में तक भून लीजिए। 

- आटा भून जाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर भूनें। नारियल भूनने के बाद पैन में चीनी डालकर उसके घुलने तक अच्छे से पकाएं।

- जब मिश्रण पैन छोड़ने लगें, तो इसमें अब इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें। 

- इसके बाद एक ट्रे में घी लगाकर इसमें मिश्रण को डालकर फैला लें। मिश्रण हल्का ठंडा होने दें इसके बाद आप चाकू की मदद से बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें। 

- बर्फी के ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। मां दुर्गा को भोग लगाने के लिए कुटटू की बर्फी का भोग तैयार है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़