Ganesh Utsav पर बप्पा के लिए बनाएं Rose Barfi, नोट करें आसान Bhog Recipe

gulab burfi
AI Image

गणेश उत्सव के दौरान बप्पा को भोग लगाने के लिए गुलाब की बर्फी एक स्वादिष्ट और आसान विकल्प है। इसे दूध, मिल्क पाउडर, चीनी और गुलाब का शरबत मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाया जाता है। फिर मिश्रण को ट्रे में फैलाकर पिस्ता व गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर ठंडा करने के बाद काटा जाता है।

गणेश उत्सव के दौरान साधक बप्पा को खुश करने के लिए तरह-तरह के मिठाईयों और मोदक से भोग लगाते हैं। इस समय देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। वैसे बप्पा को सबसे प्रिय मोदक है, आप ने तरह-तरह के मोदक का भोग अर्पित किया होगा। आज आप गणपति जी के लिए भोग में गुलाब की बर्फी लगाएं। गुलाब बर्फी बनाना बेहद आसान है और इसकी मिठास व खुशबू काफी शानदार होती है। आइए आपको बताते हैं कैसे गुलाब की बर्फी बनाएं।

गुलाब की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

-मिल्क पाउडर- 2 कप
-दूध- 1 कप
-पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
-गुलाब का शरबत- 2 बड़े चम्मच
-गुलाब का एसेंस- 2-3 बूंद (ऑप्‍शनल)
-घी- 1 छोटा चम्मच
-पिस्ता- 1-2 बड़े चम्मच
-बारीक कटा हुआ
-सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 1 बड़ा चम्मच
-घी- प्लेट चिकनी करने के लिए

घर पर बप्पा के भोग के लिए गुलाब की बर्फी बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले आप एक प्लेट या छोटी ट्रे लें और इसमें हल्का घी लगाकर चिकना कर लें। इसको अब साइड में रख दें। इसी में बाद में तैयार बर्फी का मिश्रण फैलाना है।

- इसके बाद एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर धीमी से मीडियम आंच पर गर्म कर लें। दूध जब थोड़ा गर्म हो जाए तो इसमें मिल्क पाउडर डाल दें। इसे लगातार चलाती रहें, ताकि इसमें गुठलियां न बनें। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न होने लगे।

- अब इसमें पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें। चीनी डालने के बाद यह मिश्रण गीला हो जाएगा। इसको लगातार चलाते रहे हैं। बस ध्यान रखें कि आंच काफी तेज न हो, वरना मिश्रण कड़ाही के नीचे चिपक जाएगा।

- इसमें अब गुलाब का शरबत डालें। ऐसा करने से बर्फी में गुलाब का स्वाद और कलर दोनों आएगा। यदि आप गुलाब की खुशबू थोड़ी ज्यादा चाहते हैं, तो इसमें गुलाब का एसेंस डाल सकते है। ध्यान रहे इसे ज्यादा न डालें, वरना स्वाद खराब हो जाएगा।

- इस मिश्रण को आप लगातार चलाते रहे। फिर कड़ाही छोड़ने लगेगा और एक गाढ़े मिश्रण की तरह हो जाएगा। जब मिश्रण इतना गाढ़ा हो जाए कि उसे आसानी से एक साथ इकट्ठा किया जा सके, तब गैस बंद कर दें।

- इस मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में डाल दें। फिर इस दबा दे कि बाद में बर्फी काटते समय ऊपर से गुलाब की सूखी पंखुड़ियां और कटे हुए पिस्ते डाल सकती हैं। अब इसे दबा दें ताकि बाद में बर्फी काटते समय ऊपर से निकलें नहीं।

- मिश्रण को कमरे के तापमान पर कुछ देर के लिए ठंड होने दें। अब इसे फ्रिज में रखकर अच्छी तरह सेट होने दीजिए। जब बर्फी जम जाए तो चाकू से मनचाहे आकार में काट सकते हैं।

- तैयार है आप की गुलाब की खुशबू वाली नरम और स्वादिष्ट बर्फी। इसे आप बप्पा को भोग में चढ़ा सकती हैं और परिवार के साथ प्रसाद के रुप में बांट सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़