Summer में खीरा खरीदने की Smart Tricks: Desi या Hybrid, कौन है Health के लिए Best?

देसी और हाइब्रिड खीरे की पहचान अब आसान है; देसी खीरा हल्के हरे रंग का, टेढ़ा-मेढ़ा और अधिक बीज वाला होता है, जबकि हाइब्रिड खीरा गहरा हरा, सीधा और कम रसीला होता है। इन तरीकों से आप सलाद के लिए मीठे और स्वास्थ्यवर्धक खीरे का सही चुनाव कर सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में हर किसी के घर में खीरा जरुर खाया जाता है। चाहे सलाद हो या रायता, खीरा हर थाली की जान है। इस समय में बाजार में हर जगह अलग-अलग तरह की वैरायटी के खीरे मिल रहे हैं। अब ऐसे में कुछ लोगों देसी और हाइब्रिड खीरों की पहचान करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि कई बार खीरे का शेप और कलर दौनों ही काफी अलग होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप देसी खीरे का चयन कर सकते हैं।
खीरे के रंग से करें पहचान
बाजार से खीरा लेने के दौरान सबसे पहले इसका रंग जरुर देखें। यदि खीरा हल्का हरा या हल्का पीलापन है, तो यह देसी खीरा है। इसके साथ ही इसकी सतह पर धरियां या छोटे-छोटे दाने कांटे होते हैं। इनका आकार बहुत कम आपको सीधा देखने को मिलेगा। दरअसल, ये आकार में छोटे-बड़े या थोड़े टेढ़े-मेढ़े होते हैं। दूसरी तरफ, हाइब्रिड खीरे का रंग का एकदम गहरा हरा रंग और चमकदार होता है। ये बिल्कुल सीधे होते हैं।
खीरा तोड़कर करें पहचान
जब आप खीरा खरीदने जाएं तो देसी और हाइब्रिड खीरा पहचाने के लिए आप इसे तोड़कर देख सकते हैं। देसी खीरा काटकर देखने से अंदर से काफी रसीला होता है और इसमें बीज की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। वहीं, हाइब्रिड खीरा में बीज काफी छोटे होते हैं या फिर होते ही नहीं है। देसी खीरा में सबसे अधिक पानी होता है, काटने पर इसका रस आसानी से बाहर हो जाता है। हाइब्रिड खीरा अंदर से काफी सख्त होता है।
खीरे के स्वाद से पहचान सकती हैं
गौरतलब है कि देसी और हाइब्रिड खीरा का स्वाद काफी अलग होता है। देसी खीरे का स्वाद काफी मीठी होता है, जो कि सलाद के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है और शरीर को ठंडक मिलती है। जबकि हाइब्रिड खीरे का स्वाद बहुत हल्का होता है।
अन्य न्यूज़















