Weight Loss: वजन कम करने में बेहद कारगर है किचन में रखी ये एक चीज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Weight Loss
Creative Commons licenses

शहद को आयुर्वेद में गुणों से भरपूर माना जाता है। बता दें कि शहद वेट लॉस करने में काफी मददगार होता है। हांलाकि वेट लॉस के लिए शहद का सही तरीके से सेवन किया जाना बेहद जरूरी होता है।

हर भारतीय किचन में कुछ ऐसे हर्ब्स और मसाले पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। साथ ही यह हर्ब्स वेट लॉस करने में भी हमारी मदद करते हैं। इनमें हल्दी, इलायची और दालचीनी समेत कई ऐसी चीजें होती हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि वजन कम करने के अलावा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इन्हीं में से एक चीज शहद है। शहद को आयुर्वेद में गुणों से भरपूर माना जाता है। बता दें कि शहद वेट लॉस करने में काफी मददगार होता है। हांलाकि वेट लॉस के लिए शहद का सही तरीके से सेवन किया जाना बेहद जरूरी होता है।

आयुर्वेद में शहद को बेस्ट फैट बर्नर माना जाता है। लेकिन वजन घटाने के लिए शहद का कैसे सेवन करना चाहिए और शहद का सेवन करने के दौरान किन-किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। इसके बारे में भी जानना बेहद जरूरी है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस प्रकार शहद का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में सिर में खुजली होने के साथ झड़ रहे बाल, अपनाएं ये घरेलू उपाय, बालों में आएगी नई जान

शहद के फायदे

आयुर्वेद में शहद को 'मधु' भी कहा जाता है।

शहद को आंखों के लिए अच्छा माना जाता है।

साथ ही यह कफ को भी दूर करने में सहायक होता है। 

कोल्ड की समस्या में भी यह फायदेमंद होता है। 

अस्थमा, कफ और यूरिनरी ट्रैक्ट डिसऑर्डर को दूर करने में शहद मददगार है।

शहद में ऐफ्रडिजीऐक गुण भी पाया जाता है, जो न सिर्फ हमारे दिल की सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। 

शहद खाने का तरीका

आयुर्वेद के मुताबिक नया शहद वेट बढ़ाने का काम करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। 

वहीं स्टोर किया गया शहद फैट के मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है और कफ की समस्या को भी कम करता है।

शहद के साधी यदि आप कोई दवा ले रहे हैं। तो बता दें कि शहद की मदद से दवा हमारी सेल्स तक पहुंचती है।

वहीं वजन कम करने के लिए 1 चम्मच शहद को रूम टेम्परेचर पर रखें। फिर पानी में मिलाकर खाली पेट सेवन करने से वजन कम होता है।

ऐसे न करें शहद का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार शहद का गलत तरीके से सेवन करने से यह टॉक्सिक हो सकता है। साथ ही इससे कई बीमारियां भी हो सकती हैं।

बता दें कि शहद को गर्म करने से इसमें मौजूद एंजाइम्स खत्म हो जाते हैं। जिससे शरीर में टॉक्सिन्स पैदा होते हैं।

इसके साथ ही शहद को कभी गर्म खाने या फिर पानी के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।

गर्म वातावरण में काम करने के दौरान शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा गर्म, मसालेदार या फिर घी व सरसों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़