Homemade Kulfi Recipe: गर्मी में क्रीमी और टेस्टी कुल्फी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

कुछ लोग दूध पकाते समय शुरुआत में ही दूध और फ्लेवर इस्तेमाल करने लग जाते हैं। हालांकि, ऐसा करने से बचना चाहिए। हमेशा जब दूध गाढ़ा हो जाए, तभी चीनी डालो। अगर आप शुरुआत में चीनी डालोगे तो दूध जल्दी गाढ़ा नहीं होगा। आप इसी समय इलायची, केसर, या गुलाब जल डाल सकते हो।
गर्मी का मौसम आते ही हम सभी कुछ ना कुछ ठंडा खाना चाहते हैं और इसलिए सबसे पहले याद आती है कुल्फी की। ठंडी-ठंडी और मीठी-मीठी कुल्फी खाकर बेहद मजा आ जाता है। अमूमन हम सभी बाजार से कुल्फी लाकर खाते हैं, लेकिन अगर आप चाहो तो इसे घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं। हो सकता है कि आपने भी घर पर कुल्फी बनाई हो, लेकिन घर पर कुल्फी बनाने का एक नुकसान यह है कि वह बाजार जैसी क्रीमी और टेस्टी नहीं बनती है। कभी उसमें बर्फ जम जाती है, तो कभी वो बहुत सख्त हो जाती है।
अगर आपने भी अक्सर इस समस्या का सामना किया है और आपको लगता है कि आप परफेक्ट कुल्फी नहीं बना सकते तो आप गलत है। दरअसल, कुछ ऐसे आसान व छोटे-छोटे हैक्स हैं, जो आपकी कुल्फी को टेस्टी व क्रीमी बनाने में मदद करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ हैक्स के बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें: लू और Heat Stroke से बचाएगा यह जबरदस्त ड्रिंक, नोट करें Coconut Pineapple Kuluki की रेसिपी
दूध को करें गाढ़ा
अगर आप घर पर कुल्फी बना रहे हैं तो ऐसे में दूध को अच्छी तरह गाढ़ा करें और कुल्फी बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। आप दूध को धीमी आंच पर 30-40 मिनट तक उबालो। साथ ही, दूध को बीच-बीच में चलाते रहो, वरना वह नीचे लग जाएगा।
चीनी और फ्लेवर सही तरह से करें इस्तेमाल
कुछ लोग दूध पकाते समय शुरुआत में ही दूध और फ्लेवर इस्तेमाल करने लग जाते हैं। हालांकि, ऐसा करने से बचना चाहिए। हमेशा जब दूध गाढ़ा हो जाए, तभी चीनी डालो। अगर आप शुरुआत में चीनी डालोगे तो दूध जल्दी गाढ़ा नहीं होगा। आप इसी समय इलायची, केसर, या गुलाब जल डाल सकते हो।
ड्राई फ्रूट्स को ना भूलें
कुल्फी बनाते समय ड्राई फ्रूट्स डालना ना भूलें। आप काजू, बादाम, पिस्ता बारीक कट करके डालो। साथ ही, अगर आप थोड़ा सा पेस्ट बनाकर डालोगे तो और इससे क्रीमी टेक्सचर मिलेगा।
मिल्क पाउडर का करें इस्तेमाल
अगर आपको क्रीमी कुल्फी खाना अच्छा लगता है तो ऐसे में कुल्फी तैयार करते समय मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करना अच्छा विचार है। मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करने से कुल्फी स्मूथ बनती है और इससे आइस क्रिस्टल्स नहीं बनते हैं।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़















