डिलीवरी के बाद झड़ते बालों को रोकने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

hairfall after delivery

कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से जूझना पड़ता है। दरअसल डिलीवरी के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन स्तर कम होने लगता है जिसके कारण बाल झड़ने लगते हैं। अगर आप भी डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। सिर्फ प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं, डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से जूझना पड़ता है। दरअसल डिलीवरी के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन स्तर कम होने लगता है जिसके कारण बाल झड़ने लगते हैं। अगर आप भी डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको डिलीवरी के बाद झड़ते बालों को रोकने के कुछ आसान टिप्स देने जा रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएँ बेसन का हलवा, 15 मिनट में हो जाएगा तैयार, पढ़ें पूरी रेसिपी

मेथी 

बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं के लिए मेथी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अगर डिलीवरी के बाद आपके बाल झड़ने लगे हैं तो एक गिलास पानी में दो से तीन चम्मच मेथीदाना को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छान लें और इसे अपने बालों में लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

अंडा 

डिलीवरी के बाद झड़ते बालों से परेशान हैं तो अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों के लिए अंडा बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को झड़ने से रोकता है और इससे बाल मजबूत बनते हैं। इसके लिए एक अंडे का सफेद हिस्सा निकालकर उसमें दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इसे अपने बालों में लगाकर हल्की मालिश करें। इसे लगाकर आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर बालों को शैंपू से धो लें। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत बनेंगे और उनका झड़ना भी कम होगा।

दही 

अगर डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो बालों में दही लगाएं। दरअसल दही बालों के लिए कंडीशनर का काम करता है और बालों में नमी बरकरार रखता है। दही लगाने से बाल मजबूत बनते हैं और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है। इसके लिए आप बालों में दही लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। हफ्ते में एक या दो बार ऐसा करने से आपके बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स पेन में जादुई असर करता है यह आयुर्वेदिक नुस्खा, बनाने के लिए चाहिए बस 2 चीज़ें

एवाकाडो 

बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप एवोकाडो का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। दरअसल एवोकाडो में  कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो कोलाजन बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक एवोकाडो को मैश करके उसमें एक चम्मच कोकोनट मिल्क मिलाएं। इसे अपने बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए सूखने दें। इसके बाद इसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इस हेयर मास्क को लगाने से आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी।


एलोवेरा 

डिलीवरी के बाद बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। एलोवेरा में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। बालों में एलोवेरा लगाने से बालों के फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं और बालों की नमी बरकरार रहती है। इसके लिए बालों में एलोवेरा जेल लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने से आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

- प्रिया मिश्रा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़