K-Food Recipe: K-Drama देखकर बढ़ा Korean Kimchi का क्रेज? घर पर बनाएं ये Instant खीरा रेसिपी

आमतौर पर किमची को फर्मेंटेड पत्तागोभी से बनाया जाता है। जिसको बनने में काफी समय लगता है। लेकिन अगर आपका कुछ फौरन कुछ चटपटा और क्रंची खाना चाहते हैं, तो 'खीरे की किमची' आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।
आजकल भारत में कोरियन ड्रामा और के-पॉप के अलावा कोरियन खाने का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। जब भी कोरियन डिश की बात होती है, तो 'किमची' का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह कोरियन खाने की जान है। आमतौर पर किमची को फर्मेंटेड पत्तागोभी से बनाया जाता है। जिसको बनने में काफी समय लगता है। लेकिन अगर आपका कुछ फौरन कुछ चटपटा और क्रंची खाना चाहते हैं, तो 'खीरे की किमची' आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। वहीं इसको बनाना भी काफी आसान है।
सामग्री
खीरा – 3–4 मध्यम आकार
लाल मिर्च फ्लेक्स – 1 टेबलस्पून
नमक – 1 टीस्पून
लहसुन (कुटा हुआ) – 4–5 कलियां
चीनी – 1 टीस्पून
अदरक (कसा हुआ) – 1 टीस्पून
सिरका या नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
हरा प्याज – थोड़ा (ऑप्शनल)
सोया सॉस – 1 टीस्पून (ऑप्शनल)
तिल – 1 टीस्पून
ऐसे तैयार करें खीरा किमची
सबसे पहले खीरों को लंबी या फिर गोल स्लाइस में काट लें।
एक बाउल में खीरे में नमक डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
जब खीरे का पानी निकल जाए, तो खीरा को हल्का सा सुखा लें।
अब एक मिक्सिंग बाउल में लहसुन, अदरक, लाल मिर्च फ्लेक्स, चीनी, सिरका, सोया सॉस और तिल मिलाएं।
अब खीरे को मिक्सिंग बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स करें।
फिर इसको एक साफ ग्लास जार में भर लें।
आप इसको फौरन खा भी सकते हैं या फिर फ्रिज में 1-2 घंटे रखकर अधिक टेस्टी बना सकते हैं।
अन्य न्यूज़














