डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटा
प्रभासाक्षी । Jan 6 2016 10:41AM
आयातकों की ओर से डालर की मांग बढ़ने के मद्देनजर रुपया आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटकर 66.82 पर आ गया।
आयातकों की ओर से डालर की मांग बढ़ने के मद्देनजर रुपया आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में 22 पैसे टूटकर 66.82 पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई मुद्राओं के मुकाबले डालर में तेजी और घरेलू इक्विटी में शुरुआती नरमी से भी रुपए पर दबाव पड़ा।##p##रुपया मंगलवार के कारोबार में एक पैसा चढ़कर 66.60 पर बंद हुआ था। बंबई शयेर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 77.38 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 25,502.96 पर आ गया।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













