Kal Bhairav Temple Special Puja: अब Digital हुआ बाबा कालभैरव का दरबार, घर बैठे करें Special Puja, Live देखें दिव्य आरती

अब श्रद्धालु कालभैरव मंदिर में ऑनलाइन अपने नाम की पूजा करवाने के साथ वहां का प्रसाद भी घर बैठे मंगवा सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कालभैरव मंदिर में ऑनलाइन पूजा बुक करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए हर कोई जाना चाहता है। लेकिन कई बार कुछ कारणों की वजह से या फिर उम्र अधिक होने की वजह से लोग दर्शन और पूजन के लिए मंदिर नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं कुछ अन्य कारण से भी लोग कालभैरव मंदिर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में जो लोग किसी न किसी कारण की वजह से कालभैरव मंदिर दर्शन के लिए नहीं जा पाते हैं, उन लोगों के लिए अब ऑनलाइन पूजा की सुविधा शुरूकर दी गई है।
ऐसे में अब श्रद्धालु ऑनलाइन अपने नाम की पूजा करवाने के साथ वहां का प्रसाद भी घर बैठे मंगवा सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कालभैरव मंदिर में ऑनलाइन पूजा बुक करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Linga Bhairavi Temple: देश का वो शक्तिशाली मंदिर जहां पीरियड्स नहीं हैं Taboo, Samantha ने भी यहीं रचाई थी शादी
स्पेशल पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग
सबसे पहले कालभैरव मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। फिर यहां से आपको बुकिंग करनी है। वहीं आप स्थानीय साइट/एप से भी पूजा बुक कर सकती हैं।
बुकिंग करने के लिए सबसे पहले अपना नंबर डालकर अकाउंट बनाएं।
फिर लॉग-इन करना जरूरी है, जिससे कि बुकिंग रिकॉर्ड और रसीद मिल सके।
इसके बाद आप जिस भी मंदिर में पूजा करना चाह रही हैं, उसका नाम सर्च करें। अगर आपको काल भैरव मंदिर में पूजा करनी है, तो उसका नाम सर्च करें।
अब काल भैरव पूजा बुक के ऑप्शन पर क्लिक करें।
वहीं लाइव पूजा देखने के लिए 'live stream' का ऑप्शन चुनें।
पूजा किसके नाम से करवानी है और आप किसी समस्या या खुशी के मौके पर पूजा करवा रही हैं, उसकी पूरी डिटेल्स भरें।
आप जिस दिन पूजा करवाना चाहती हैं, उसकी डेट चुनें।
पूजा के बाद प्रसाद पाने के लिए अपना एड्रेस डालें, जिससे कि प्रसाद आपके घर आ सके।
सबसे लास्ट में आपको पेमेंट करना होगा।
पेमेंट के कंफर्मेशन के बाद रसीद और बुकिंग आई़डी आपके मेल या फिर व्हाट्सएप नंबर पर आ जाएगी।
पूजा ऑनलाइन बुक करने के प्राइज
अगर आप सोच रहे हैं कि आपके नाम कैसे पूजा होगी। तो बता दें कि पंडित जी आपका नाम और गोत्र बोलते हुए पूजा करते हैं। पंडित जी शनि, राहु-केतु ग्रह शांति की विशेष पूजा करेंगे और बुकिंग आपके टाइम प्रसाद और पूजा के आधार पर होगी। फिर आपको इसमें 500-2,000 रुपए तक देने होते हैं।
अन्य न्यूज़
















