Ganesh Utsav पर Delhi-NCR में दर्शन के लिए Noida के ये प्रसिद्ध मंदिर हैं बेहद खास

गणेशोत्सव के मौके पर नोएडा के कई प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में दर्शन किए जा सकते हैं। इनमें सेक्टर-62 का श्री विनायक मंदिर, सेक्टर-22 का वरसिद्धि विनायगर मंदिर और दक्षिण भारतीय शैली में बना श्री विनायक व कार्तिकेय मंदिर प्रमुख हैं। इन सभी मंदिरों तक मेट्रो और ई-रिक्शा के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है।
गणेशोत्सव की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो इस खास अवसर पर नोएडा के इन मंदिरों के दर्शन जरुर करें। यहां पर आपको मंदिर की सुंदर सजावट देखने को मिल जाएगी, तो कहीं सुबह-शाम आरती और पूजा के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी।
यदि आप गणेश उत्सव के समय नोएडा में किसी ऐसे मंदिर की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आइए आपको इस लेख में नोएडा के सबसे लोकप्रिय गणेश मंदिरों के बारे में बताते हैं।
नोएडा सेक्टर-62 का श्री विनायक मंदिर
वैसे नोएडा का यह श्री विनायक मंदिर भगवान गणेश जी समर्पित है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी वास्तुकला। प्रवेश द्वार पर की गई नक्काशी इसे दूसरे मंदिरों से खास बनाती हैं। गणेश उत्सव के समय यहां पर पूजा के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान और आरती भी होती है।
कैसे पहुंचें?
- लोकेशन- सेक्टर-62 के इंडस्ट्रियल एरिया में, मुख्य डी-सर्कल के पास।
- नजदीकी मेट्रो स्टेशन- सेक्टर-62, इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से ऑटो या ई-रिक्शा लेकर पहुंचा जा सकता है।
वरसिद्धि विनायगर मंदिर, सेक्टर-22
इस दौरान आप नोएडा में गणेश जी का कोई मंदिर सर्च कर रहे हैं, तो ऐतिहासिक महत्व और अलग मूर्ति के लिए जाना जाता है, तो यहां पर जाना आपको अच्छा लगेगा। वैसे यहां पर गणेश चतुर्थी के मौके पर विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों की परंपरा रही है। वैसे यहां गणेश उत्सव के समय काफी भीड़ देखने को मिलेगी।
कैसे पहुंचें?
- लोकेशन- G ब्लॉक, सेक्टर-22 नोएडा
- सेक्टर 22 पहुंचने के बाद, ऑटो या ई-रिक्शा से मंदिर तक आसानी से जा सकते हैं।
श्री विनायक और श्री कार्तिकेय मंदिर
नोएडा में स्थित यह मंदिर भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के लिए जाना जाता है। इस मंदिर के निर्माण में भी दक्षिण भारतीय शैली का इस्तेमाल किया गया है। यहां काले पत्थर से बनी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं मौजूद हैं, जो इस मंदिर को और भी खूबसूरत बना देती हैं।
कैसे पहुंचें?
- लोकेशन- C-30/2, C ब्लॉक, फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर- 62
- नजदीकी मेट्रो स्टेशन- 62 मेट्रो स्टेशन से ऑटो या ई-रिक्शा लेकर मंदिर तक पहुंच सकते हैं।
अन्य न्यूज़













