Flowers in Vishnu Puja: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये फूल, बरसेगी विशेष कृपा

सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बहुत अधिक महत्व होता है। वहीं किसी भी देवी-देवता की पूजा में फूल अवश्य शामिल होते हैं। पूजा के लिए फूल काफी अहम होते हैं। न सिर्फ पूजा-अर्चना बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों में भी फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि देवी-देवताओं का मस्तक हमेशा फूलों से सुशोफित होता है। वहीं नियमित पूजा के दौरान भी लोग भगवान को फूल अर्पित करते हैं। बता दें कि हर देवता के अपने कुछ पसंदीदा फूल होते हैं। ऐसे में पूजा के दौरान आप देवी-देवताओं की पसंद के फूल चढ़ाकर उन्हें आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।
आज हम आपको भगवान विष्णु के प्रिय फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फूलों से भगवान विष्णु की पूजा करने से उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। बता दें कि भगवान श्रीहरि विष्णु को चमेली, केतकी, केवड़ा, वैजयंती, कमल, कदम, चंपा, तुलसी के मंजरी और अशोक के फूल बेहद प्रिय हैं। जैसा कि आप भी जानते होंगे कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यधिक प्रिय है। इसीलिए उनकी पूजा में तुलसी के पत्तों को शामिल किया जाता है। उसी तरह भगवान श्रीहरि की विशेष पूजा में तुलसी की मंजरी और पत्ते अर्पित करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Kainchi Dham Temple: देश ही नहीं विदेशों में भी हैं बाबा नीम करोली के भक्त, जानिए कैंची धाम की कहानी
कदंब के फूल
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीहरि विष्णु को कंदब के फूल अत्यधिक प्रिय हैं। मान्यता है कि यदि पूजा के दौरान भगवान विष्णु को कदंब के फूल अर्पित किए जाते हैं तो इससे श्रीहरि जल्दी प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि विष्णु जी को कदंब के फूल अर्पित करने से मृत्यु के बाद व्यक्ति को यमराज की यातनाओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
तुलसी दल और मंजरी
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का पत्ता चढ़ाया जाता है। क्योंकि बिना तुलसी दल के भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति रोजाना कि पूजा में भगवान विष्णु को तुलसी दल और मंजरी अर्पित करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी की पत्ती और मंजरी नहीं तोड़ें। बता दें कि भगवान विष्णु को एकादशी के दिन शमी के पत्र और पुष्प चढ़ाने से यमराज के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
कमल
भगवान श्रीहरि विष्णु की पीला रंग अतिप्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु की पूजा के दौरान पीला फूल, पीला प्रसाद आदि अर्पित किया जाता है। इसके अलावा श्रीहरि को कमल, केसरिया और चंपा के फूल चढ़ाने से जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है। वहीं भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का गुलाब के फूल अर्पित करने से व्यक्ति को कभी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है।
सुगंधित पुष्प
धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान विष्णु को खुशबू वाले फूल अधिक पसंद होते हैं। इसलिए भगवान विष्णु की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनको सुगंधित फूल अर्पित करें। सुगंधित फूलों में आप श्रीहरि विष्णु को चंपा, चमेली, पारिजात और कमल के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा भगवान विष्णु को अगस्त्य फूल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अन्य न्यूज़