Hyundai ने बनाया February Sales का नया Record, CEO Tarun Garg बोले- 2026 की 'शानदार शुरुआत'

Hyundai India
AI Image

हुंदै मोटर इंडिया ने फरवरी 2026 में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री दर्ज की, जहाँ कुल बिक्री 12.6% बढ़कर 66,134 इकाई हो गई। इस वृद्धि में घरेलू बिक्री में 9.8% और निर्यात में 24.8% की मजबूत बढ़त का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो बाजार में कंपनी की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

 हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। फरवरी में कंपनी की घरेलू बिक्री 9.8 प्रतिशत बढ़कर 52,407 इकाई रही, जबकि निर्यात 24.8 प्रतिशत बढ़कर 13,727 इकाई पर पहुंच गया।

 फरवरी महीने में सबसे ज्यादा ब्रिकी

हुंदै मोटर ने कहा कि यह फरवरी माह में उसकी कुल और घरेलू बाजार में बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘हमने 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की।

जनवरी में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री हासिल की, और यह रफ्तार फरवरी में भी जारी रही। हमारी कंपनी के 30 साल पूरे होने वाले हैं। हमारा मकसद साफ है। हम सभी को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक पहुंच देना चाहते हैं और वाहन के स्वामित्व के अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़