Kia Seltos अब और भी Smart, ADAS Level 2 के साथ लॉन्च हुए दो New Variants, जानें नई कीमत

Kia Seltos
AI Image

किआ ने अपनी लोकप्रिय SUV सेल्टॉस के दो नए टॉप-एंड वेरिएंट्स, GTX(O) और X-Line(O), 21.57 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किए हैं। इन मॉडल्स में सबसे खास लेवल 2+ ADAS टेक्नोलॉजी है, जिसमें जंक्शन क्रॉसिंग और इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट जैसे 28 एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

ऑटोमोबाइल कंपनी किआ अपनी सेगमेंट वाहनों की बिक्री करती हैं। वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से Kia Seltos के दो नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इस लेख हम आपको बताएंगे इस बार किआ की इन न्यू वेरिएंट्स की क्या खासियत है। किस कीमत पर नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया गया है। चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं इसके खास फीचर्स।

Kia Seltos के नए वेरिएंट्स

किआ ने मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जा रही है सेल्टॉस के दो नए वेरिएंट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। निर्माता की तरफ से इन कारों में बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जा रहा है।

क्‍या है खासियत

किआ सेल्टॉस को GTX(O) और X-Line(O) वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया गया है। बता दें कि, इन वेरिएंट्स में Level 2+ ADAS को भी दिया गया है। GTX (O) में इसके 28 सेफ्टी फीचर ऑफर किए गए हैं।  बल्कि सामान्य GTX में 21 सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इन फीचर्स में जंक्शन क्रॉसिंग, लेन चेंज ऑनकमिंग, लेन चेंज साइड, इवेसिव स्टेयरिंग असिस्ट फंक्शन जैसे फीचर्स शामिल हुए है। वहीं, इसमें 12.3 इंच डिजिटल क्लस्टर, वन टच ऑटो विंडो, हेड्स अप डिस्प्ले, रियर डैशकैम, रेन सेंसिंग वाइपर को दिया गया हैं।

इसके अलावा, Kia Seltos X-Line (O) में GTX (O) जैसे तमाम फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही मैट ग्रेफाइट फिनिश, ड्यूल टोन इंटीरियर, 18 इंच अलॉय व्हील्स के साथ कुथ कॉस्मैटिक अपडेट किए गए हैं।

दमदार इंजन

बात करें इन दोनों वेरिएंट्स के इंजन की, तो 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं। असल में पेट्रोल इंजन से 160 हॉर्स पावर और डीजल इंजन से 116 हॉर्स पावर मिलती है। साथ ही इसके पेट्रोल इंजन को सात स्पीड डीसीटी और डीजल इंजन को छह स्पीड टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है। 

क्या कीमत है?

कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, इस एसयूवी की हर महीने औसत 10 हजार यूनिट्स की ब्रिकी होती हैं। ऐसे में जिन नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया है उनकी एक्स शोरुम कीमत 21.57 लाख रुपये है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़