Ramadan Fashion: Silver Afghani Payal का छाया Trend, Eid के लिए परफेक्ट हैं ये Designs

Ramadan Fashion
AI

रमजान और ईद के मौके पर सिल्वर अफगानी पायल का ट्रेंड छाया हुआ है, जिसमें बारीक नक्काशी और घुंघरुओं वाली डिजाइनें एथनिक लुक को खास बना रही हैं।

रमजान के दौरान बाजारों में काफी रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान महिलाएं काफी शॉपिंग करती है। शॉपिंग की बात करें तो लिस्ट में सबसे पहला नाम ज्वेलरी का ही आता है और जब बात पायल की आती है, तो महिलाओं से रुका नहीं जाता है। इस लेख में हम आपके लिए रमजान के दौरान लेटेस्ट डिजाइन वाली अफगानी पायल की डिजाइंस दिखाई जाएं, जो खूब ट्रेंड कर रही हैं। अफगानी पायल में हैवी लुक, बारीक नक्काशी और घुंघरुओं की मधुर खनक, जो आपके एथनिक लुक में जान डाल देगी। यदि आप रमजान में हैवी लुक वाली पायल खरीदना चाहते हैं, तो एक बार यह डिजाइन जरुर देखें।

स्टोन वर्क वाली सिल्वर अफगानी पायल डिजाइन

अगर आप अपने अंदाज में थोड़ा सा निखार और आकर्षण जोड़ना चाहती हैं, तो स्टोन जड़ी सिल्वर अफगानी पायल एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इन पायलों में लगे रंगीन या सफेद स्टोन हल्की सी रोशनी में भी शानदार चमक बिखेरते हैं, जो आपके पैरों की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। खास तौर पर इफ्तार की शाम या ईद जैसे खास मौकों पर ये पायल आपके पूरे लुक को स्टाइलिश और अलग पहचान देने में मदद करती हैं।

घुंघरु वाली सिल्वर अफगानी पायल डिजाइन

गौरतलब है कि अफगानी पायल का असली आकर्षण होता है उसके घुंघरु। घुंघरु वाली सिल्वर अफगानी पायल पहनते ही हर कदम हल्की-हल्की खनक सुनाई देती है, जो आपके अंदाज में नजाकत घोल देती है। रमजान में एथनिक लुक के साथ ऐसी पायलें पहनकर आपका लुक और भी कमाल का हो जाता है।

ऑक्सीडाइज सिल्वर कड़ा अफगानी पायल डिजाइन

ऑक्सीडाइज सिल्वर कड़ा पयाल आजकल काफी ट्रेंड में बनीं हुई है। कड़ा स्टाइल वाली अफगानी पायलों को खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि, इनका लुक थोड़ा रस्टिक और एंटीक होता है, जो आपके पूरे स्टाइल को यूनिक बनाता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़