हाथ-पैरों की खोई चमक लौटाने के लिए घर पर करें Manicure-Pedicure, अपनाएं ये Easy Steps

 DIY Home Manicure and Pedicure
AI Image

चेहरे के साथ साथ हाथ पैरों की स्वच्छता और देखभाल भी आवश्यक है जिसके लिए घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर करना एक प्रभावी और किफायती विकल्प है। इस प्रक्रिया में गर्म पानी नींबू और मॉइस्चराइजर का सही उपयोग त्वचा की डेड सेल्स को हटाकर उसे प्राकृतिक चमक प्रदान करता है और नियमित अभ्यास से त्वचा की कोमलता बनी रहती है।

स्किनकेयर की बात आती है, तो लोग सबसे पहले चेहरे का ख्याल रखते हैं। फेस की चमक बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वह लोग हाथ-पैरों का ध्यान रखना भूल ही जाते है। जिससे हाथ-पैरों की त्वचा सूखी- बेजान हो जाती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है और इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरुरत नहीं है। अब आप घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते है। हर बार पार्लर जाकर आप मैनी-पेडी नहीं करा सकते हैं। अब आप घर पर ही इन आसानी तरीकों से मैनीक्योर-पेडीक्योर  कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं घर पर कैसे करें मैनीक्योर-पेडीक्योर।

शुरु करने से पहले इन चीजों को अपने पास जरुर रखें

- एक टब में हल्का गर्म पानी लें

- थोड़ा-सा माइल्ड शैम्पू और बॉडी वॉश

- 1 चम्मच नमक या बेकिंग सोडा

- आधा नींबू

- स्क्रब 

- नेल क्लिपर, फाइलर और प्यूमिक स्टोन

- एक अच्छा मॉइस्चराइजर और नेल पेंट

मैनीक्योर-पेडीक्योर के लिए आसान टिप्स

- सबसे जरुरी स्टेप अपने नाखूनों से पुरानी नेल पॉलिश को रिमूवर की मदद से अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद नेल कटर से नाखूनों को अपनी मनपसंद लंबाई में काटें और फाइलर का यूज करके इन्हें अच्छी शेप दे सकते हैं। 

- अब एक टब या बाल्टी में हल्का गर्म पानी लें। पानी इतना ही गर्म हो जिसे आपकी त्वचा आसानी से सह सके। इसमें थोड़ा-सा शैम्पू, नमक और नींबू का रस मिला लें। फिर अपने पैरों और हाथों को इस पानी में 10 से 15 मिनट के लिए डुबोकर आराम से बैठ जाएं। यह गुनगुना पानी दिनभर की थकान मिटाएगा और सख्त त्वचा को मुलायम बनाएगा।

- पानी में भीगने के बाद एड़ियां नर्म हो जाती हैं। अब आप प्यूमिक स्टोन या फुट ब्रश से एड़ियों को हल्के हाथों से रगड़े। ताकि सारी डेड स्किन और मैल आसानी से निकल जाए। अब हाथों और पैरों पर स्क्रब लगाएं और 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद सादे पानी से हाथ-पैर धो लें।

- इस समय तक आपके नाखूनों के आसपास की स्किन नर्म हो चुकी होगी। इसे क्यूटिकल पुशर या तौलिए से हल्के हाथों से पीछे की तरफ धकेलें। इसके बाद नाखूनों का पीलापन दूर करने के लिए बचे हुए  नींबू के छिलके को नाखूनों पर रगड़ सकती हैं, इससे वे एकदम चमकने लगेंगे।

- हाथ-पैरों को साफ तौलिए से थपथपा कर सुखा सकते हैं। अब अपनी पसंदीदा गाढ़ा लोशन, मॉइस्चराइजर या नारियल का तेल लें और 5 से 10 मिनट तक हाथ-पैरों की अच्छे से मसाज करें। क्योंकि मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा में अंदर निखार लाएगा। 

- जब स्किन में लोशन अच्छे समा जाए, तो अपने नाखूनों पर बेस कोट लगाएं और फिर अपनी मनपंसद रंग की नेल पॉलिश लगा लें।

- इस स्टेप्स के जरिए आप भी सस्ता होममेड मैनीक्योर-पेडीक्योर कर सकते हैं। 15 दिन के बाद आप इसे फिर से घर पर ही कर सकते हैं। रेगुलर ऐसा करने पर आपके हाथ और पैर इतने खूबसूरत मुलायम हो जाएंगे कि हर कोई आपसे इसका राज पूछेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़